{"_id":"60a55da28ebc3ef1ad53b763","slug":"shweta-tiwari-ex-husband-raja-chaudhary-says-its-her-bad-luck-that-both-marriages-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'यह श्वेता तिवारी का बैड लक है...' पहले पति राजा ने साधा अभिनेत्री पर निशाना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'यह श्वेता तिवारी का बैड लक है...' पहले पति राजा ने साधा अभिनेत्री पर निशाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 20 May 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shweta Tiwari
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्वेता तिवारी आजकल अपने बेटे रेयांश को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेटे से मिलने और कस्टडी को लेकर शुरू हुआ ये झगड़ा अब कोर्ट पहुंच गया है। इसको लेकर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। श्वेता तिवारी अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ अलग रहती हैं। पिछले दिनों श्वेता तिवारी ने अपनी सोसाइटी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर पति अभिनव पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिनव श्वेता से बेटे रेयांश को छीनते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद कई सितारों ने श्वेता का समर्थन करते हुए अभिनव की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। वहीं अब अभिनव कोहली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। इसी बीच उनके पहले पति राजा चौधरी ने भी श्वेता के बारे में खुलकर बात की।
2 of 5
श्वेता तिवारी-राजा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा का कहना है कि ये दुखद है कि श्वेता कि जिंदगी में ये सब दोबारा हो रहा है। राजा का कहना है कि श्वेता एक बेहतरीन पत्नी और मां हैं। उनकी दूसरी शादी भी विफल हो गई पर इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वो एक बुरी इंसान है।
3 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश
- फोटो : Social media
बता दें कि श्वेता के दूसरे पति अभिनव कोहली अभिनेत्री के बारे में काफी कुछ बोल चुके है। कहा जा रहा है कि रेयांश की कस्टडी केस के लिए श्वेता तिवारी को केपटाऊन में चल रही खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग से वापस लौटना पड़ सकता है। राजा ने कहा कि मैं श्वेता और अभिनव के बीच जो चल रहा है उस पर कोई टिप्पणी तो नहीं दे सकता लेकिन इतना ज़रूर कहना चाहूंगा कि श्वेता को अभिनव को उनके बेटे से मिलने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्वेता तिवारी-राजा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा चौधरी आगे कहते हैं, 'श्वेता तिवारी को ये समझना होगा कि एक कपल के तौर पर उनके और अभिनव के बीच में लाख समस्याएं हों, एक पिता अपने बेटे या बेटी को कभी दुख नहीं पहुंचा सकता। बाकी उनके बीच में जो कुछ भी चल रहा है, उसमें मैं नहीं पड़ना चाहता।'
बता दें कि ये विवाद बेटे रेयांश की कस्टडी को लेकर है। फिलहाल श्वेता टीवी के अपकमिंग रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इससे पहले मामले का महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया था। बेटे को श्वेता से छीनने के दौरान श्वेता और अभिनव के बीच हुई हाथापाई की घटना पर महिला आयोग ने कार्रवाई की बात कही थी। सिर्फ यही नहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने ट्वीट भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।