टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' जल्द शुरू होने जा रहा है। इस बार शो का दसवां सीजन है। इस सीजन की खास बात ये है कि इस बार आम लोग भी बिग बॉस के घर में होंगे। इसके लिए बिग बॉस वालों ने 13 प्रतियोगियों की लिस्ट जारी कर दी है।
बता दें कि इन 13 में से 8 लोगों को ही बिग बॉस के घर में रहने के लिए चुना जाएगा। इसके लिए इन सबके बीच एक प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसके आधार पर इनमें से 8 लोगों को चयन किया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में जानिए इन 13 आम लोगों के बारे में।
इन 13 में से 8 को मिलेगी बिग बॉस के घर में एंट्री, जानिए कौन हैं ये
रुचिका सिंह
रुचिका सिंह की मुख्य रूचि फिल्मों और पार्टियों में है। इसके अलावा इन्हें घूमना-फिरना और किताबें पढ़ना भी अच्छा लगता है।
इन 13 में से 8 को मिलेगी बिग बॉस के घर में एंट्री, जानिए कौन हैं ये
काजोल त्यागी
काजोल त्यागी को दो चीजों का बड़ा शौक है, एक तो एक्टिंग दूसरा यू-ट्यूब। काजोल फिलहाल मुंबई में रहती हैं और एक्टिंग करती हैं। वह मूलत: कश्मीर की रहने वाली हैं। इसके अलावा काजोल को डांस करना और सोना काफी पसंद है।
इन 13 में से 8 को मिलेगी बिग बॉस के घर में एंट्री, जानिए कौन हैं ये
फिरोज खान
फिरोज खान को एडवेंचरस काम करना बेहद पसंद है। बिग बॉस में आने की वजह भी यहां के एडवेंचर हैं। इसके अलावा एडवेंचर के लिए फिरोज बंजी जम्पिंग, रिवर राफ्टिंग और साइकिलिंग करते हैं।
इन 13 में से 8 को मिलेगी बिग बॉस के घर में एंट्री, जानिए कौन हैं ये
लोकेश कुमारी
दिल्ली की रहने वाली लोकेश कुमारी को सबसे ज्यादा पसंद है खाना और बस खाना। खाने के अलावा इन्हें डांस, ट्रैवल और गाना भी पसंद है।