बी-टाउन में आजकल जोड़ियां टूटने की ख़बरें आ रही है। अब इसमें नया नाम जुड़ गया है कपिल शर्मा की 'बुआ' का। बात हो रही उपासना सिंह की। उपासना अब अपने पति नीरज भारद्वाज से तलाक लेंगी।
कपिल शर्मा की 'बुआ' का हो रहा तलाक, जानें क्या है वजह
उपासना सिंह को कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो से काफी पहचान मिली थी। शो में वे कपिल शर्मा की बुआ पिंकी के किरदार में थी। जिसमें वो अपने लिए लड़का तलाशती रहती हैं।
कपिल शर्मा की 'बुआ' का हो रहा तलाक, जानें क्या है वजह
3 of 5
उपासना सिंह, नीरज भारद्वाज
आपको बता दें कि उपासना सिंह ने साल 2009 में टीवी कलाकार नीरज भारद्वाज से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपासना सिंह दीवाली के बाद तलाक की अर्जी दायर करेंगी। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले चार साल से अलग रह रहे हैं। वहीं, करीब एक साल से तो बातचीत भी बंद है।
कपिल शर्मा की 'बुआ' का हो रहा तलाक, जानें क्या है वजह
4 of 5
उपासना सिंह, नीरज भारद्वाज
उधर, तलाक की ख़बर पर नीरज भारद्वाज ने कहा, 'हम एक दूसरे की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, इस वजह से हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं'।
कपिल शर्मा की 'बुआ' का हो रहा तलाक, जानें क्या है वजह
नीरज ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है, न कोई झगड़ा हुआ है। बस ऐसा लगता है कि वो दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं'। उपासना ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।