फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शिंंदे ने एक बार फिर हिना खान पर साधा निशाना, बोलीं- 'वो तो पहले से ही...'

Tue, 24 Jul 2018 09:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
shilpa shinde reaction on hina khan playing komolika kasautii zindagii kay 2

'बिग बॉस 11' की विनर रहीं शिल्पा शिंदे पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने मर्सिडीज कार खरीदी। शिल्पा ने खुद कार के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। बिग बॉस के घर में रहते हुए उनके और हिना खान के बीच मनमुटाव की खबरेें जगजाहिर थीं लेकिन घर से बाहर आने के बाद भी दोनों के रिश्ते कभी ठीक नहीं रहे।

shilpa shinde reaction on hina khan playing komolika kasautii zindagii kay 2

अब जब कन्फर्म हो गया है कि 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका के किरदार में हिना खान नजर आएंगी तो भला शिल्पा शिंदे जवाब देने में पीछे कैसे रहतीं। शिल्पा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'वो तो पहले से ही हैं। क्या वो बिग बॉस के घर की भी कोमोलिका नहीं थीं?'
 

shilpa shinde reaction on hina khan playing komolika kasautii zindagii kay 2

शिल्पा शिंदे ने आगे कहा कि 'हिना खान एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। निगेटिव किरदार निभाना उनके लिए मुश्किल नहीं होना चाहिए। कॉमेडी करना उनके लिए मुश्किल होगा बाकी वह अच्छी हैं।' बता दें कि शिल्पा शिंदे कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' से फेमस हुई थीं। बाद में शो के प्रोड्यूसर से विवाद होने के चलते एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shinde reaction on hina khan playing komolika kasautii zindagii kay 2

इससे पहले शिल्पा शिंदे ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक एडल्ट वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने उन्हें लड़की की पहचान सामने रखने पर उनकी जमकर आलोचना की थी। दरअसल शिल्पा शिंदे ने लिखा था कि वायरल हुआ जो वीडियो उनका बताया जा रहा है वो उनका नहीं बल्कि किसी और लड़की का है।

विज्ञापन
shilpa shinde reaction on hina khan playing komolika kasautii zindagii kay 2

हाल ही में शिल्पा शिंदे सलमान खान के रियलिटी शो 'दस का दम' के सेट पर पहुंची थीं। उनके साथ 'ये है मोहब्बतें' के रमन यानी करण पटेल भी थे। दोनों ने सलमान के साथ गेम खेला था। शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed