{"_id":"6aaf861b1a1e56772f083172","slug":"vijay-sethupathi-confirms-maharaja-2-actor-says-i-will-act-hollywood-remake-for-free-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजय सेतुपति: 'महाराजा 2' को लेकर अभिनेता ने दिया बड़ा अपडेट, क्या हॉलीवुड में भी बनेगा फिल्म का रीमेक?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
विजय सेतुपति: 'महाराजा 2' को लेकर अभिनेता ने दिया बड़ा अपडेट, क्या हॉलीवुड में भी बनेगा फिल्म का रीमेक?
Sun, 20 Sep 2026 12:38 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:38 PM IST
सार
Vijay Sethupathi Maharaja 2: साल 2024 में आई फिल्म 'महाराजा' का दूसरा पार्ट जल्द आने वाला है और इस बात का खुलासा खुद विजय सेतुपति ने कर दिया है। साथ ही अभिनेता ने यह भी बताया कि वह इसके हॉलीवुड रीमेक में फ्री काम करने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विजय सेतुपति स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'महाराजा' को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब खुद अभिनेता ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया है। विजय ने पुष्टि की है कि 'महाराजा 2' पर काम चल रहा है।
साउथ एक्टर ने बताया कि निर्देशक निथिलन समीनाथन ने उन्हें फिल्म के सीक्वल की कहानी भी सुना दी, जो उन्हें बहुत खूबसूरत लगी। इसी बातचीत में अभिनेता ने फिल्म के हॉलीवुड रीमेक को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
साउथ एक्टर ने बताया कि निर्देशक निथिलन समीनाथन ने उन्हें फिल्म के सीक्वल की कहानी भी सुना दी, जो उन्हें बहुत खूबसूरत लगी। इसी बातचीत में अभिनेता ने फिल्म के हॉलीवुड रीमेक को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
'महाराजा 2' पर क्या बोले विजय सेतुपति?
'बत्था' के ऑडियो लॉन्च के दौरान विजय सेतुपति ने कहा, 'निथिलन एक बेहतरीन निर्देशक हैं। उनकी लेखन क्षमता बहुत अच्छी है। उन्होंने हाल ही में मुझे 'महाराजा 2' की कहानी सुनाई। यह बहुत खूबसूरत थी। उनके साथ काम करना शानदार रहा।' इस बयान से साफ है कि सीक्वल सिर्फ शुरुआती बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी पूरी कहानी तैयार हो चुकी है।
'महाराजा' ने कितनी की थी कमाई?
इस पुष्टि के बाद अभिनेता ने 'महाराजा' के सीक्वल को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया। पहली फिल्म एक नियो-नॉयर थ्रिलर थी, जिसमें एक नाई चोरी हुए कूड़ेदान की शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंचता है।
निथिलन समीनाथन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 190 करोड़ रुपये की कमाई की और 2024 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली तमिल फिल्मों में शामिल हो गई।

- फोटो : X
क्या फिल्म के बिके हॉलीवुड राइट्स?
विजय सेतुपति ने 'महाराजा' की सफलता के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा फिल्म पर भरोसा था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतनी दूर तक जाएगी। फिल्म की इंटरनेशनल सफलता ने विजय सेतुपति को उनके करियर का एक बेहद खुशी वाला पल भी दिया। प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने हाल ही में उन्हें बताया कि एक हॉलीवुड एजेंसी ने 'महाराजा' के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं।
विजय सेतुपति ने कहा, 'प्रोड्यूसर ने हाल ही में मुझे फोन करके बताया कि उन्होंने फिल्म के हॉलीवुड राइट्स बेच दिए हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं एक फिल्म में फ्री में काम करूंगा। मुझे उस हॉलीवुड रीमेक में कोई रोल दिला दो। मैं हॉलीवुड जाऊंगा। मेरी हमेशा से हॉलीवुड में काम करने की इच्छा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी फिल्म हॉलीवुड जा रही है।'

- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijaysethupathi
हॉलीवुड में कौन निभाएगा लीड किरदार?
सुधन सुंदरम ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि हॉलीवुड एडाप्टेशन की तैयारी एक ए-लिस्ट स्टार के साथ की जा रही है और इसके अगले साल तक शुरू होने की उम्मीद है। ऑस्कर विजेता मॅथ्यू मॅकोनहे का नाम लीड रोल के लिए काफी चर्चा में है। हालांकि, सुंदरम ने कहा था कि कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि सिर्फ इस प्रोजेक्ट को संभाल रही एजेंसी ही कर सकती है।
'महाराजा' की कास्ट

- 'महाराजा' में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप ने नेगेटिव रोल निभाया था।
- फिल्म में सचना नामिदास, ममता मोहनदास और नट्टी सुब्रमण्यम भी नजर आए थे।
- फिल्म का निर्देशन निथिलन समीनाथन ने किया था।
- इसका संगीत बी. अजनीश लोकनाथ ने दिया, सिनेमैटोग्राफी दिनेश पुरुषोत्तमन ने की और एडिटिंग फिलोमिन राज ने संभाली।
- फिल्म को सुधन सुंदरम और जगदीश पलानीसामी ने पैशन स्टूडियोज, थिंक स्टूडियोज और द रूट के बैनर तले प्रोड्यूस किया था।