फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कसौटी जिंदगी की-2' में ये बॉलीवुड एक्टर निभाएगा अनुराग बासु का किरदार, सबूत भी देख लो

Mon, 23 Jul 2018 05:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Will Abhimanyu Chaudhary Play Anurag Basu In Kasautii Zindagi Kay 2
Kasautii Zindagi Kay 2
जब से एकता कपूर ने घोषणा की है कि वह 'कसौटी जिंदगी की 2' लेकर आ रही हैं, लोग इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। टीजर में एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज नजर आ रही हैं। वह इस शो में प्रेरणा का रोल निभाते दिखेंगी। हालांकि, उनके साथ जो शख्स प्रोमो में नजर आ रहा है, उसकी पहचान अभी तक आधाकारिक तौर पर उजागर नहीं की गई है। हालांकि, अब उस शख्स के चेहरे से भी पर्दा उठ चुका है।
Will Abhimanyu Chaudhary Play Anurag Basu In Kasautii Zindagi Kay 2
Abhimanyu Chaudhary
'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का किरदार अभिमन्यु चौधरी निभाएंगे। इसका खुलासा खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शो का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'अच्छे की उम्मीद में...' अपने पोस्ट के साथ अभिमन्यु ने एकता कपूर, बालाजी टेलीफिल्म्स और स्टार प्लस को भी टैग किया है।

Looking forward... @ektaravikapoor @balajitelefilmslimited @starplus #actor #actorslife #kasautizindagiki #passion #balajitelefilms

A post shared by Abhimanyu Chaudhary (@abhimanyuchaudhary65) on

Will Abhimanyu Chaudhary Play Anurag Basu In Kasautii Zindagi Kay 2
Abhimanyu Chaudhary
अगर आप 'कसौटी जिंदगी की 2' के टीजर को गौर से देखेंगे और उसमें नजर आ रहे लड़के की शारीरिक बनावट की तुलना अभिमन्यु से करेंगे तो सबूत आपको भी मिल जाएगा। अब माना जा रहा है कि एकता कपूर उनके नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Will Abhimanyu Chaudhary Play Anurag Basu In Kasautii Zindagi Kay 2
Abhimanyu Chaudhary
मॉडल और एक्टर अभिमन्यु बॉलीवुड फिल्म 'शमिताभ' में काम कर चुके हैं। हालांकि, दर्शकों के बीच इन्हें अभी तक कोई खास पहचान नहीं मिली है। माना जा रहा है कि अनुराग बासु का किरदार निभाकर घर घर में लोकप्रिय हो जाएंगे। हालांकि, इससे पहले अनुराग बासु के किरदार के लिए पार्थ समथान, बरुण सोबती और अंगद बेदी तक के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन
Will Abhimanyu Chaudhary Play Anurag Basu In Kasautii Zindagi Kay 2
Abhimanyu Chaudhary
'कसौटी जिंदगी की 2' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। यह सीरियल साल 10 साल पहले प्रसारित हुए सुपरहिट सीरियल कसौटी जिंदगी की का रीबूट वर्जन है। यानि जिस जगह से पिछले सीरियल की कहानी शुरू होगी, उसी जगह से नई कहानी शुरू होगी लेकिन किरदार वहीं होंगे। खबर है कि नए सीरियल में कोमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed