{"_id":"6aafa691d218e2b16b0b46cc","slug":"bigg-boss-20-rani-chatterjee-and-celebs-support-salman-khan-after-his-strong-stand-against-trolling-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: ट्रोलर्स पर सलमान की फटकार का रानी चटर्जी ने किया समर्थन, बोलीं- ‘एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 20: ट्रोलर्स पर सलमान की फटकार का रानी चटर्जी ने किया समर्थन, बोलीं- ‘एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे’
Sun, 20 Sep 2026 02:55 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:55 PM IST
सार
Rani Chatterjee: शो के नए एपिसोड में सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। सलमान ने अभिनेत्रियों को ट्रोल करने वाले और उनके गलत एंगल्स से फोटो-वीडियोज बनाने वालों को भी जमकर लताड़ा। अब कई कलाकारों ने सलमान का समर्थन किया है।
विज्ञापन
सलमान खान और रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए । उन्होंने ट्रोलर्स की जमकर क्लास ली। साथ ही अभिनेत्रियों की ओर से भी सलमान ने ट्रोलर्स पर जमकर विरोध जताया।
सलमान ने पैपराजी पर क्या कहा था?
अजीब-अजीब एंगल्स से फोटो या वीडियो लेने वाले पैपराजी को लेकर भी सलमान ने बात की। उन्होंने कहा, 'पैपराजी हिप के शॉट लेते हैं, टांगों के शॉट लेते हैं और अगर पीछे से शॉट मिल जाए तो वो भी लेते हैं। इनमें से कोई भी हीरोइन, कोई भी लड़की इसे पसंद नहीं करती। मेरी अपनी बहन चल रही होती है, तो पीछे से उसका शॉट ले रहे होते हैं और कैप्शन डालते हैं, ‘पहचानो ये कौन है?’
सलमान ने कहा, 'मैं लड़कियों से कह रहा हूं कि अगर ऐसा हो तो घूम के एक चमत मारो और बोलो, ‘अपनी मां-बहन का शॉट ले लो।’ कितने घटिया लोग हैं! ये कैसी मानसिकता है?'

सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे
एक्ट्रेस रानी चैटर्जी ने सलमान के वीडियोज शेयर किए और उनके लिए एक लंबा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे! आपने भारत की उन सभी लड़कियों के लिए स्टैंड लिया जो रोज ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं और रोज बॉडी शेमिंग व एज शेमिंग से परेशान हैं... थैंक यू सलमान खान सर। पूरे इंडिया में सिर्फ एक ही इंसान है जो यह कर सकता है। ढेर सारा प्यार।'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं एक भोजपुरी एक्ट्रेस हूं, मुझे अपने लिए स्टैंड खुद ही लेना पड़ता है। ट्रोल करने वाले कुछ यूट्यूबर और इंस्टा चलाने वाले... कल सलमान सर ने बहुत अच्छी बात कही। इन्हें प्रेस का कार्ड किसने दिया है? इन्होंने अपनी शक्ल देखी है क्या? खुद की मां-बहन की बॉडी शेमिंग करो, एज शेमिंग करो।

रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranichatterjeeofficial
सलमान का किया धन्यवाद
रानी ने आगे कहा, 'बहुत खुशी हुई जब सलमान सर ने सभी के लिए स्टैंड लिया। मैं काफी समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में हूं। बहुत सारी भोजपुरी अभिनेत्रियों को कुछ स्टार्स के फैंस बॉडी शेमिंग, एज शेमिंग और न जाने क्या-क्या बोलते हैं, पर कोई ऐसा मर्द नहीं है जिसने अपनी इंडस्ट्री की महिला के लिए कोई स्टैंड लिया हो, कोई भी नहीं।'
रानी आगे बोलीं, 'हमारे पास सलमान खान नहीं हैं, इसीलिए भोजपुरी अभिनेत्रियों को अपने लिए स्टैंड खुद लेना पड़ता है। आज तक जितनी भी भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने पब्लिक में आकर आवाज उठाई है, वो ट्रोलिंग की वजह से ही उठाई है। बॉडी से लेकर उनके चरित्र तक पर कुछ स्टार्स के फैंस द्वारा ट्रोल्स किए गए हैं। मैं भोजपुरी एक्ट्रेस हूं, अपने लिए स्टैंड खुद लेना पड़ता है और ट्रोल्स का सामना करने के लिए मैं काफी हूं।'
रानी के अलावा कई सेलेब्स और फैंस ने भी सलमान का समर्थन जताया है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान: ‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात