{"_id":"60cdf8d28ebc3e335b68ec03","slug":"shaheer-sheikh-wife-ruchika-kapoor-photo-goes-viral-fans-are-wondering-if-she-is-hiding-baby-bump","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच बेबी बंप छिपाती नजर आईं शाहीर शेख की पत्नी, छह महीने पहले ही हुई है शादी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तस्वीरें: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच बेबी बंप छिपाती नजर आईं शाहीर शेख की पत्नी, छह महीने पहले ही हुई है शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 19 Jun 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहीर शेख, रुचिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टीवी के मशहूर शो 'कुछ रंग के प्यार के ऐसे भी' से फेम हासिल करने वाले अभिनेता शाहीर शेख इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाहीर बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। दरअसल बहुत दिनों से ये चर्चा हो रही है कि शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर मां बनने वाली हैं। हालांकि उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं हाल ही में रुचिका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो मां बनने वाली हैं लेकिन वो इस बात का खुलासा नहीं करना चाहती हैं।
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सामने आई रुचिका की तस्वीर
दरअसल उनकी जितनी भी तस्वीर सामने आई है सबमें उनका पेट ढका हुआ नजर आ रहा है। कहीं कैप्शन से तो कहीं पर्स की आड़ में वो छिपी हुई नजर आ रहीं हैं। उनकी तस्वीेरें खिंचवाने के तरीके से पता चल रहा है कि वो अपना बेबी बंप छिपाती नजर आ रहीं हैं। बता दें कि रुचिका की ये तस्वीरें उनकी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी की है।
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से रुचिका प्रेग्नेंसी की खबरें जोरों पर हैं और कहा जा रहा है कि शाहीर और रुचिका अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। रुचिका हाल ही में अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में कई टीवी सेलेब्स संग नजर आईं थीं। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। बता दें कि उनकी इंस्टा स्टोरी में एकता कपूर, शोभा कपूर और क्रिस्टल डीसूजा सहित और भी कई सेलेब्स नजर आ रहे थे।
जन्मदिन पार्टी में रुचिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो रुचिका अपने पहले ट्रिमेस्टर में हैं। कोरोना महामारी के चलते शाहीर और रुचिका प्रेग्नेंसी की खबर की अभी घोषणा नहीं करना चाहते हैं। दोनों के परिवार वालों को ही इसकी जानकारी है। वहीं फैंस उनके आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में एक चैनल ने जब शाहीर शेख से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चलो इसके बारे में बात नहीं करते हैं क्योंकि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुचिका कपूर
- फोटो : Instagram
बता दें कि शाहीर शेख ने रुचिका कपूर संग अपनी सगाई की घोषणा की और फिर तीन दिन बाद ही शादी कर ली थी। दोनों ने मुंबई के एक कोर्ट में नवंबर 2020 में शादी की थी। इस शादी में शाहीर की ऑनस्क्रीन मां और अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर भी पहुंची थीं। बताते हैं कि शाहीर और रुचिका की मुलाकात जजमेंटल है क्या के सेट पर हुई थी। दोनों ने शादी से पहले डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
विज्ञापन
5 of 5
रुचिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं शाहीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहीर बहुत जल्द 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' सीजन 3 में दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने 'महाभारत', 'झांसी की रानी', 'नव्या..नए धड़कन नए सवाल' जैसे कई हिट शो मे काम किया है। वहीं रुचिका एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और वाइस प्रेसिडेंट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।