इंडियन आइडल शो इतने सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। साल 2004 में इस शो की शुरुआत हुई थी, आज ये शो और साथ ही इसमें हिस्सा लेने वाले कई प्रतियोगी घर-घर में मशहूर हैं। हर साल की तरह इस साल भी इंडियन आइडल के नए सीजन में कई ऐसे प्रतियोगी आए, जिन्होंने सबका दिल जीत लिया। इन्हीं में से एक प्रतियोगी हैं अरुणिता कांजीलाल। अरुणिता इस सीजन की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी हैं। वे जब भी स्टेज पर उतरती हैं तो उनकी सिंगिंग से हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। सोशल मीडिया पर उनके गानों को प्रशंसक बार-बार सुनते हैं, वहीं जब वो परफॉरमेंस देती हैं तो जज भी उनके लिए खड़े होकर ताली बजाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ, जहां उन्हें शो में नई जज बनकर आईं सोनू कक्कड़ ने एक खास तोहफा दिया।
इंडियन आइडल 12: अरुणिता की गायिकी से खुश हुईं सोनू कक्कड़, दिया ये खास तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू कक्कड़ ने दी देवी मां की दी चुनरी
अरुणिता की आवाज सुनने के बाद सोनू कक्कड़ इतनी अधिक प्रभावित हुईं कि उन्होंने स्टेज पर जाकर उन्हें देवी मां की चुनरी भेंट के रूप में दी। सोनू ने न सिर्फ उन्हें माता की चुनरी भेंट की बल्कि खोलकर वह उन्हें पहनाई भी। अरुणिता की परफॉरमेंस के बारे में सोनू कक्कड़ ने कहा, 'ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे इंडियन आइडल जैसे इस खास मंच पर इस तरह की प्रतिभाशाली सिंगर को सुनने का मौका मिला। मैं तुम्हारी परफॉरमेंस से बहुत खुश हूं। आपकी आवाज बहुत ही खूबसूरत है और भविष्य के लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। आपकी प्रतिभा के लिए मेरी तरफ से माता की चुनरी मैं आपको भेंट में देना चाहती हूं।'
देवी मां की चुनरी पाकर भावुक हुईं अरुणिता
अरुणिता सोनू कक्कड़ की तरफ से इस भेंट को पाकर काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, 'सोनू मैम की तरफ से इस भेंट को पाकर मैं बहुत भावुक हो गईं हूं। इंडियन आइडल ने मुझे वो सिंगर बनाया है जो आज मैं हूं। मैं सभी जजों की और प्रशंसकों की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे हमेशा प्यार, सम्मान और अपना सहयोग दिया है। सोनू मैम से माता की चुनरी पाकर मैं बहुत ही धन्य हूं। मैं आशा करती हूं कि मैं हमेशा इसी तरह इस मंच पर गाने गाऊं और उन सभी गानों के साथ न्याय करूं।'
खास अतिथि बनकर आईं सोनू कक्कड़ हुईं थी ट्रोल
इंडियन आइडल का ये सीजन काफी मुसीबतों से भरा रहा। जज से लेकर प्रतियोगियों तक दर्शकों को अगर कोई पसंद नहीं आया तो उन्होंने उसकी जमकर आलोचना की। इसी शो में ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं सोनू कक्कड़। सोनू कक्कड़ इससे पहले इसी शो में खास अतिथि बनकर पहुंची थीं, जहां उन्होंने स्टेज पर 'मेरे रश्के कमर' गाना गाया था। उनका ये गाना वहां पर मौजूद लोगों को भले ही पसंद आया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को सोनू की आवाज में ये गाना बिलकुल नहीं भाया। जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी।
अरुणिता और पवनदीप राजन है इस साल के लोकप्रिय प्रतियोगी
इस सिंगिंग शो में वैसे तो हर किसी ने आकर खुद की एक पहचान बनाई है, लेकिन दर्शकों के दिलों को जो सबसे अधिक भाए वो हैं अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन। ये दोनों इस साल के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी सिंगर हैं। इनके गाने सुनने के बाद शो के जजों से तो इनको तारीफ मिलती है, लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी लोग इन दोनों ही कंटेस्टेंट को अपना पूरा सहयोग देते हैं। इनके गाने यूट्यूब पर लाखों बार देखे जा चुके हैं। इनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को बहुत पसंद है।