छोटे पर्दे पर आज (29 सितंबर) सलमान खान 'बिग बॉस 13' के साथ दस्तक देने आ रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस और सलमान खान के फैंस काफी एक्साइडिट हैं। शो के लिए काफी पहले से ही कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल नहीं हुए हैं। लेकिन इस बीच हम आपको ऐसे पांच नामों के बारे में बताते हैं जो सोशल मीडिया पर तो तेजी पकड़ रहे हैं लेकिन इन पांच नामों के शो में कंटेस्टेंट बनने की चांस काफी कम हैं।
BIGG BOSS 13: सुर्खियों में बने हैं ये चार नाम, लेकिन घर में एंट्री होगी बेहद मुश्किल
अश्विनी कौल
टीवी शो 'तारा फ्रॉम सितारा' से घर-घर में पहचान बनाने वाले अश्विनी कौल का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अश्विनी कौल जल्द ही बिग बॉस 13 में नजर आ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस के लिए अश्विनी ने 'तारा फ्रॉम सितारा' को भी अलविदा कह दिया है। लेकिन हम आपको बता दें कि अश्विनी के शो में जाने के चांस काफी कम हैं। वैसे अश्विनी बतौर वाइल्ड कार्ड शो में बाद में एंट्री कर सकते हैं।
वाजिद खान
सोशल मीडिया पर म्यूजिक कम्पोजर वाजिद खान का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है। इसके साथ ही एक प्रमोशनल वीडियो में फराह खान और नेहा कक्कड़ भी हिंट देती नजर आ रही हैं। लेकिन हमारी रिपोर्ट के मुताबिक वाजिद खान शुरुआती कंटेस्टेंट्स में नजर नहीं आएंगे।
गौरव चौधरी
यू-ट्यूबर गौरव चौधरी का नाम भी इस बार बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स के लिए सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार यू-ट्यूब स्टार गौरव चौधरी भी शो में नजर आ सकते हैं। लेकिन हमारी रिपोर्ट के मुताबिक गौरव चौधरी के शो में नजर आने के चांस काफी कम हैं। बता दें कि गौरव चौधरी का यू-ट्यूब चैनल टेक्निकल गुरुजी के नाम से है। उनके यू-ट्यूब पर 2.57 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
करण ओबेरॉय
कई रिपोर्ट्स में करण ओबेरॉय का नाम भी बिग बॉस 13 के लिए तेजी से सामने आ रहा है। हालांकि करण ओबेरॉय के भी शो में पहुंचने के चांस काफी कम हैं। हमारी बिग बॉस 13 की संभावित सूची में भी करण ओबेरॉय का नाम शामिल नहीं है। बता दें कि करण ओबरॉय पर पिछले दिनों रेप के आरोप लगे थे। हालांकि बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।