फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: प्रीमियर से पहले ये तीन कंटेस्टेंट जाएंगे घर के अंदर, एक तो रह चुका है लव कपल

Sun, 29 Sep 2019 12:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 29 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee first 3 contestant
Rashami Desai, Siddharth and Devoleena - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का काउन डाउन शुरू हो चुका है। कुछ घंटे बाद भी शो का प्रीमियर होगा और 13 हस्तियों के चेहरों से नकाब हटेगा जो इस बार 'बिग बॉस' के घर में कैद होने के लिए एकदम तैयार हैं। इस बीच शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें घर में जाने वाले पहले तीन चेहरे सामने आ गए हैं। खास बात है कि यह तीनों हस्तियां टीवी सीरियल्स के मशहूर चेहरे हैं। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee first 3 contestant
siddharth shukla - फोटो : file photo

'बिग बॉस' के ट्विटर अकाउंट से दो प्रोमो वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इन सितारों का नाम तो नहीं लिखा है लेकिन चेहरा थोड़ा-थोड़ा नजर आ रहा है। एक वीडियो में नजर आने वाले इस कंटेस्टेंट का नाम सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) है तो वहीं बाकी दो कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashami Desai) और देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) हैं। इस प्रोमो वीडियो में यह तीनों सितारें डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee first 3 contestant
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : file photo

एक प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए लिखा है - 'ये बहू दिखाएगी अपना सेक्सी अंदाज।' वहीं दूसरे वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'हर लड़की के दिलों की धड़कन तेज करने आ रहा है ये हॉट हैंडसम लड़का।' इससे पहले भी 'बिग बॉस' के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें देवोलीना भट्टाचार्य नजर आई थीं। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee first 3 contestant
Madhuri Dixit and Salman Khan - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13'(Bigg Boss 13) की शुरुआत आज से होगी लेकिन ठीक एक दिन पहले सलमान खान डांस दीवाने शो में पहुंचे थे। इस शो के दौरान सलमान खान ने 'बिग बॉस' का प्रमोशन किया और माधुरी दीक्षित को घर की सैर भी करवाई। यहां तक कि सलमान और माधुरी ने कई गानों पर घर में डांस भी किया। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee first 3 contestant
koena mitra - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' में इन तीन कंटेस्टेंट के अलावा बाकी और कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर दावे किए जा रहे हैं। इसमें कोएना मित्रा, पारस छाबड़ा, अबु मलिक, दलजीत कौर, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, शेफाली बग्गा, आसिम रिआज और लेखक सिद्धार्थ डे हैं। 

यह भी पढ़ें:- BIGG BOSS 13: बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स और न्यूज एंकर का तड़का, इस बार ऐसी है कंटेस्टेंट लिस्ट!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed