फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 को बीच में ही छोड़ सकते हैं सलमान, वजह घरवालों की लड़ाई नहीं कुछ और

Mon, 25 Nov 2019 01:23 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 25 Nov 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
rumours have it that host Salman Khan is going to quit the show Bigg Boss 13 for movie Radhe
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर सलमान खान स्टारर शो बिग बॉस 13 लगातार सुर्खियों में बना रहता है। सुर्खियों में रहने की वजह कभी घर के सदस्यों की लड़ाई होती है तो कभी  कंटेस्टेंट्स के बीच दिखता रोमांस।  वहीं सलमान खान भी अपने मजाक और गुस्से से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन अब सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जो बेशक उन्हें पसंद नहीं आएगी। 

rumours have it that host Salman Khan is going to quit the show Bigg Boss 13 for movie Radhe
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

दरअसल हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि बिग बॉस के इस सीजन को करीब पांच हफ्ते तक आगे बढ़ाया जा सकता है। इस खबर से बिग बॉस के चाहने वालों के दिल में खुशी की लहर आ गई थी। लेकिन इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि सलमान खान एक्सटेंडिट बिग बॉस का हिस्सा नहीं होंगे।

rumours have it that host Salman Khan is going to quit the show Bigg Boss 13 for movie Radhe
salman khan bigg boss

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपने अपकमिंग फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसके साथ ही फिल्म का कई हिस्सा विदेश में शूट होना है और उसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। वहीं सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि बाकी स्टारकास्ट की भी डेट्स फिक्स हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rumours have it that host Salman Khan is going to quit the show Bigg Boss 13 for movie Radhe
Bigg Boss 13 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बिग बॉस 13 को आगे बढ़ाने का फैसला एक दम से लिया गया है। जिसके चलते सलमान खान के पास भी डेट्स का इश्यू हो गया है।  जिसके चलते सलमान ने एक्सटेंडिट बिग बॉस को अपनी डेट्स देने से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है कि सलमान बढ़े हुए बिग बॉस 13 में नजर नहीं आएंगे। 

विज्ञापन
rumours have it that host Salman Khan is going to quit the show Bigg Boss 13 for movie Radhe
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर सलमान खान ने कुछ वक्त पहले ही एलान किया था। फिल्म में एक बार फिर सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं फिल्म में गौतम गुलाटी, जैकी श्रॉफ, सोहेल खान और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे।

पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-रश्मि के रोमांस से बदल जाएगा घर का माहौल, यूजर बोले- 'शहनाज होती तो...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed