फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्टाग्राम पर VIDEO, जब एक साथ 70 किन्नरों ने टीवी एक्ट्रेस को घेर लिया और...

Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
rubina dilaik shot with 70 real transgenders for a tv serial

कलर्स चैनल के मशहूर सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' इन दिनों लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी कहानी कुछ अलग हटकर है जिसके चलते इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है। इस सीरियल के जरिए निर्माता ने समाज में किन्नरों के प्रति लोगों की मानसिकता को बदलने की कोशिश की है। सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक किन्नर की भूमिका में नजर आ रही हैं। रुबीना जल्द ही सीरियल के एक सीक्वेंस के लिए असली किन्नरों के साथ परफॉर्म करती नजर आएंगी। 

rubina dilaik shot with 70 real transgenders for a tv serial
s

दरअसल वह सीरियल में अरावन पूजा करने वाली हैं। इस सीक्वेंस के लिए रुबीना 70 किन्नरों के साथ परफॉर्म करेंगी। हाल ही में रुबीना ने सीरियल में अपनी परफॉर्मेंस से जुड़ी एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह बनारसी साड़ी पहने डांस प्रेक्टिस करती नजर आ रही हैं। 
 

 

I am not a trained dancer , nor can I choreograph but my soul has some deep connection with the music , that my Feet never cease to express......

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

rubina dilaik shot with 70 real transgenders for a tv serial

आपको बता दें कि सीरियल के इस सीन को रियल लुक देने के लिए इसमें असली किन्नरों को शामिल किया गया है। इस सीन की शूटिंग के बारे में रुबीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि भगवान की पूजा किन्नर समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण रस्म है, जिसमें किन्नर भगवान से अगले जन्म में महिला के रूप में पैदा होने की प्रार्थना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rubina dilaik shot with 70 real transgenders for a tv serial

रुबीना ने  बताया कि इस समुदाय के लोगों के साथ शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक था। हालांकि उनमें इसे लेकर काफी उत्साह भी था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed