'बिग बॉस 14' जीतने वाली टीवी की बॉस लेडी रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका खूबसूरत अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है और उन्होंने न केवल अपनी फिटनेस बल्कि लुक्स में भी बहुत बदलाव किया है। इन दिनों रुबीना दिलैक प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री और उनके पति अभिनव शुक्ला जल्द ही जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल अपनी जिंदगी में खुशियों के आने के लिए बेहद उत्साहित हैं, लेकिन रुबीना को सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके बीच हाल ही में रुबीना दिलैक ने ट्रोलिंग और प्रेग्नेंसी के दौरान होठों की सर्जरी कराने और गालों को उभारने का आरोप लगने के बारे में खुलकर बात की है।
2 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला
- फोटो : instagram
रुबीना दिलैक समय-समय पर उनको ट्रोल करने वाले नेटिजन्स को करारा जवाब देती नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर रुबीना ने सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना पर खुलकर बात की। दरअसल, रुबीना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वह एक्ट्रेस रोशेल राव के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रुबीना और रोशेल ने प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में बात की।
3 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला
- फोटो : instagram
व्लॉग में रुबीना और रोशेल ने चर्चा की कि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर कैसे बदल जाता है। इसी दौरान रुबीना ने खुलासा किया कि उन पर प्रेग्नेंसी के दौरान ब्यूटी ट्रीटमेंट्स कराने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि लिप जॉब और गाल को उभारने की सर्जरी कराने का भी आरोप लगाया गया। इस तरह की आलोचनाओं से परेशान होकर रुबीना को अपने सोशल मीडिया पोस्ट का कमेंट सेक्शन ही बंद करना पड़ा। अभिनेत्री के मुताबिक उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था और वह नेटिजन्स को समझाना नहीं चाहती थीं।
4 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram
रुबीना ने खुलासा करते हुए कहा, 'मुझे यह नहीं कहना चाहिए... लोगों ने मेरे पोस्ट पर कमेंट करना शुरू किया और कहा उसे देखो, इसने अपना लिप जॉब भी करवाया है, गालों को भी उभारा है। अरे भैया, कुछ नहीं कराया है, सूज रही हूं...आपको कैसे समझाऊं। और यह और ज्यादा निराशाजनक हो जाता है। मैंने अपना कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया।' रुबीना और अभिनव शुक्ला अपने बच्चों के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सितंबर 2023 में आधिकारिक तौर पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
5 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला
- फोटो : insta
रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में शिमला में शादी रचाई थी। हालांकि, उनका रिश्ता लॉकडाउन के दौरान मुश्किल दौर से गुजरा था और दोनों में खटपट रहती थी। इसके बाद दोनों ने सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में पार्ट लिया था और खुद को एक आखिरी मौका देने का फैसला किया था। शो में उन्होंने अपने मतभेद सुलझाए और दोनों का रिश्ता मजबूत हो गया था।