फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku Ghosh: 16 साल के बाद रिंकू घोष की छोटे परदे पर वापसी, कलर्स के इस शो में निभा रही है दमदार किरदार

Sat, 10 Jun 2023 08:56 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 10 Jun 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Rinku Ghosh returns to tv after 16 years  playing a powerful character in Colors show Junooniyatt
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री रिंकू घोष अपने करियर में एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। भोजपुरी सिनेमा में जब रिंकू घोष शिखर पर थी तो उस समय उन्होंने छोटे परदे के धारावाहिक 'दुर्गेश नंदिनी' में केंद्रीय भूमिका निभाई थी।  यह धारावाहिक साल 2007 में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित हुआ था। अब 16 साल के बाद रिंकू घोष की वापसी कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक जुनूनियत में हुई है जिसमे वह काफी चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Rinku Ghosh returns to tv after 16 years  playing a powerful character in Colors show Junooniyatt
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'जुनूनियत' में अपनी भूमिका के बारे में बातचीत करते हुए रिंकू घोष कहती हैं, 'पहली बार मैं इस धारावाहिक में निगेटिव भूमिका निभा रही हूं। इससे पहले मैंने अपनी किसी भोजपुरी फिल्म में भी इस तरह का किरदार नहीं निभाया था।  जिस तरह से दर्शकों ने मुझे भोजपुरी सिनेमा में पसंद किया है। उसी तरह से 'जुनूनियत' में मेरे किरदार महीप मेहता को पसंद कर रहे हैं।  हमेशा से मेरा यही मानना रहा है कि एक एक्टर के तौर पर अलग- अलग भूमिकाएं निभानी है। लेकिन भोजपुरी सिनेमा में मेरी छवि ऐसी रही है कि लोग निगेटिव भूमिकाएं देने से कतराते थे। वह मौका मुझे धारावाहिक 'जुनूनियत' में मिला।

Rinku Ghosh returns to tv after 16 years  playing a powerful character in Colors show Junooniyatt
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री रिंकू घोष मानती हैं कि समय के साथ भोजपुरी सिनेमा में अब काफी बदलाव आ गया है। वह कहती हैं, 'अब ज्यादातर पारिवारिक फिल्में बनने लगी है, जिसे दर्शक देखना पसंद करते है। मैंने भोजपुरी सिनेमा जब अपने करियर की शुरुआत की, तो ज्यादातर पारिवारिक फिल्मों में ही काम किया। अब जब मेरी दोबारा भोजपुरी सिनेमा में शुरुआत हुई है तो मुझे मुझे पारिवारिक फिल्मों में ही अलग -अलग चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने के मौके मिल रहे हैं। मुझे कभी -कभी लगता है कि एक एक्टर के तौर पर मेरी अच्छी शुरुआत अब जाकर हुई है।' 
Filmy Wrap: 32 साल बाद साथ आएंगे रजनीकांत-बिग बी और रणबीर पर कंगना ने चलाए लफ्जों के बाण, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Ghosh returns to tv after 16 years  playing a powerful character in Colors show Junooniyatt
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री रिंकू घोष ने भोजपुरी सिनेमा में  'सुहागन बना सजना हमार' से अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ किया था।  मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह जैसे भोजपुरी के कई सितारों के साथ फिल्में कर चुकी रिंकू घोष की साल 2014 में आखिरी भोजपुरी फिल्म 'नगीना' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद रिंकू घोष शादी करके मस्कट में सेटल हो गई थी। लेकिन, कोरोना के बाद उनकी वापसी एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा में हुई।

विज्ञापन
Rinku Ghosh returns to tv after 16 years  playing a powerful character in Colors show Junooniyatt
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'जुनूनियत' के अलावा रिंकू घोष की भोजपुरी  फिल्म 'आंगन की लक्ष्मी', 'नवरात्रि' और 'देवरानी जेठानी' जैसी  भोजपुरी फिल्में  रिलीज होने वाली है। इन तीनों फिल्मों में रिंकू घोष अलग -अलग किरदार निभा रही हैं। रिंकू घोष कहती हैं, 'यह भोजपुरी सिनेमा का बहुत अच्छा दौर चल रहा है जब हम जैसी अभिनेत्रियों को ध्यान में रखकर कहानियां लिखी जा रही है।  चाहे मेरी भोजपुरी फिल्म 'आंगन की लक्ष्मी' हो, 'नवरात्रि' या फिर  'देवरानी जेठानी' ये तीनों महिला प्रधान पारिवारिक फिल्में हैं।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने फीस में की बड़ी कटौती? रोशन एंड्रयूज की फिल्म के लिए चार्ज करेंगे महज इतनी रकम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed