फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bloody Daddy Actor Shahid Kapoor takes a Rs 15 cr fee cut for Malayalam director Rosshan Andrrews film

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने फीस में की बड़ी कटौती? रोशन एंड्रयूज की फिल्म के लिए चार्ज करेंगे महज इतनी रकम

Sat, 10 Jun 2023 08:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 10 Jun 2023 08:24 PM IST
सार

शाहिद कपूर के जरिए फीस में बड़ी कटौती किए जाने की खबर है। एक्टर ने मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज की फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये कम लिए हैं। 

विज्ञापन
Bloody Daddy Actor Shahid Kapoor takes a Rs 15 cr fee cut for Malayalam director Rosshan Andrrews film
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कबीर सिंह' जैसी फिल्म और 'फर्जी' जैसी शानदार वेब सीरीज का हिस्सा रहे शाहिद कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि एक्टर ने फिल्म 'ब्लडी डैडी' के लिए 40 करोड़ रुपये फीस चार्ज की। हालांकि, ताजा रिपोर्ट की मानें तो शाहिद ने मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के लिए अपनी फीस में 15 करोड़ रुपये की कटौती की है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपू,र रोशन की फिल्म के लिए महज 25 करोड़ रुपये फीस लेंगे। 

विज्ञापन

शाहिद-पूजा की जमेगी जोड़ी

मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज की अपकमिंग फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े भी होंगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शाहिद की फीस कम करने के फैसले से इंडस्ट्री में अन्य एक्टर्स को अपने फीस पर दोबारा विचार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। फिल्म निर्माता और निर्माता, शाहिद के इस फैसले को उदाहरण के रूप में पेश कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट में मूवी का नाम 'कोई शक' बताया जा रहा है।

विज्ञापन


Filmy Wrap: 32 साल बाद साथ आएंगे रजनीकांत-बिग बी और रणबीर पर कंगना ने चलाए लफ्जों के बाण, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का निर्माण

रिपोर्ट की मानें तो, इस फिल्म का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स और जी स्टूडियोज के जरिए किया जा रहा है। इस बीच, 'ब्लडी डैडी' को समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से प्रशंसा मिल रही है। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संजय कपूर, रोनित रॉय, राजीव खंडेलवाल और डायना पेंटी जैसे सितारे लीड रोल में हैं। 


Parineeta: 'परिणीता' के साथ विद्या बालन के इंडस्ट्री में 18 वर्ष पूरे, प्रदीप सरकार के नाम लिखा भावुक नोट

'ब्लडी डैडी' की कहानी

'ब्लडी डैडी' फिल्म सुमैर की कहानी को उजागर करती है, जिसका किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं। सुमैर गुरुग्राम के सफेदपोश ड्रग लॉर्ड्स, धोखेबाज दोस्तों, एक क्रूर क्राइम बॉस, जानलेवा नशीले पदार्थों और भ्रष्ट समेत ईमानदार पुलिस का सामना करता है। दिलचस्प बात यह है कि यह सबकुछ एक ही भयावह रात के दौरान होता है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। साथ ही समीक्षकों ने भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed