टीवी के जाने-माने एक्टर अर्जुन बिजलानी अपने अपकमिंग शो के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। एक्टर टीवी के नए शो ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’ के साथ कमबैक कर रहे हैं। शो की शूटिंग शुरू करने से पहले एक्टर आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर भी गए थे। शो की शूटिंग के लिए अर्जुन ने बनारस की यात्रा की और फिलहाल वहां शूटिंग में बिजी हैं। इन सबके बीच अब एक्टर ने शो का प्रोमो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।
Shiv Shakti: अर्जुन बिजलानी के नए शो प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति का ट्रेलर रिलीज, इस हसीना संग आएंगे नजर
अर्जुन बिजलानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो का प्रोमो साझा किया है। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस निक्की शर्मा भी नजर आएंगी। प्रोमो में एक्ट्रेस शक्ति का किरदार निभा रही हैं, जबकि अर्जुन शिव की भूमिका निभा रहे शो में सीरियस इंसान का रोल निभाते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Charu-Rajeev: चारू-राजीव सेन का हुआ तलाक, सुष्मिता के भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही यह बात