फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीमा लागू की अधूरी इच्छा पूरी करेंगी उनकी बेटी, संभालेंगी इस सीरियल की कमान

Sat, 17 Feb 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Reema Lagoo daughter Mrunmayee Lagoo may be enter in serial Naamkarann
Reema Lagoo with daughter
सीरियल 'नामकरण' में नकारात्मक रोल निभाकर रीमा लागू ने लोगों पर अपना जादू एक बार फिर से चला दिया था। हालांकि उनकी अचानक निधन की खबर से न केवल टेलीविजन बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिवंगत एक्ट्रेस की बेटी इसी सीरियल में जल्द ही नजर आने वाली हैं।

 
Reema Lagoo daughter Mrunmayee Lagoo may be enter in serial Naamkarann
Reema Lagoo
मिली जानकारी के मुताबिक रीमा लागू की बेटी मृणमयी लागू को 'नामकरण' के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें 'नामकरण' में नकारात्मक रोल ऑफर किया गया है और वह जल्द ही सीरियल में दिखाई देंगी।
Reema Lagoo daughter Mrunmayee Lagoo may be enter in serial Naamkarann
Reema Lagoo daughter
मृणमयी टीवी इंडस्ट्री और हिन्दी फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वह ज्यादातर मराठी फिल्मों में ही नजर आईं। हालांकि मृणमयी ने आमिर खान को फिल्म '3 ईडियट्स' में असिस्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Reema Lagoo daughter Mrunmayee Lagoo may be enter in serial Naamkarann
Sayantani Ghosh
अगर सीरियल में चल रहे ट्रैक की बात करें तो लीडिंग एक्ट्रेस सायंतनी घोष की मौत दिखा दी गई है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि अवनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अदिति राठौर की भी मौत दिखा दी जाएगी। ऐसे में मृणमयी की एंट्री शो में कुछ नया ट्रैक जरूर ला सकती है।
 
विज्ञापन
Reema Lagoo daughter Mrunmayee Lagoo may be enter in serial Naamkarann
Mrunmayee Lagoo
शो की शुरूआत में ही कहा जा रहा था कि यह बॉलीवुड फिल्म 'जख्म' की कहानी पर आधारित है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीरियल जल्द ही एक लीप लेने वाला है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा रीमा लागू की बेटी मृणमयी इस सीरियल में अपनी मां की तरह ही अपने किरदार को इंप्रेसिव बना पाएंगी या फिर नहीं?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed