बिग बॉस सीजन 11 ने इस बार दर्शकों का काफी एंटरटेनमेंट किया। बिग बॉस के घर में रहने वाले ज्यादातर सदस्य विवादों में घिरे रहे और जमकर ड्रामेबाजी की। शो की विनर शिल्पा शिंदे घर के अंदर विकास गुप्ता को लेकर चर्चे में रहीं। वहीं बाहर आकर उन्होंने विकास गुप्ता से मुलाकात भी नहीं की। वैसे घर से बाहर आने के बाद शिल्पा शिंदे कई वीडियो शेयर कर रही हैं। इन वीडियो में शिल्पा अपने परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों के साथ इन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वैसे हाल ही में शिल्पा बिग बॉस के कुछ एक्स विनर्स के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दी हैं।
बिग बॉस के एक्स विनर्स के साथ जब थिरकने लगीं शिल्पा शिंदे, वीडियो हुआ वायरल
पार्टी की इस वीडियो में शिल्पा के साथ बिग बॉस सीजन 3 के विनर विंदू दारा सिंह, सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी और सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरुला दिखाई दे रहे हैं। प्रिंस के साथ उनकी मंगेतर युविका चौधरी भी नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने अपने फैंस को वीडयो के जरिए एक मैसेज भी दिया है।
A post shared by BOLLYWOOD UPDATES (@bollywoodhunter) on
शिल्पा शिंदे का ये पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विंदू दारा सिंह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बिग बॉस के कितने सारे विनर्स एक साथ हैं। सबको एक साथ देखकर खुश हूं। विंदू कहते हैं कि ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस की पार्टी चल रही हैं।
A post shared by BOLLYWOOD UPDATES (@bollywoodhunter) on
वहीं दूसरे वीडियो में विंदू दारा सिंह बिग बॉस सीजन 9 के विनर प्रिंस नरुला और मंगेतर युविका चौधरी को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विंदू कहते हैं कि यह दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।
A post shared by BOLLYWOOD UPDATES (@bollywoodhunter) on