दुनियाभर में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ- साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी माओं के प्रति प्यार लुटा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें व वीडियोज धूम मचा रहे हैं। सभी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी मां के साथ फोटोज शेयर कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान इंस्टाग्राम पर अधिक रौनक देखी जा रही है। इसी बीच टीवी की मशहूर अभिनेत्री और एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट रश्मि देसाई एक पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हो गई हैं। यूजर्स ने रश्मि की क्लास लगा दी है।
रश्मि देसाई: अभिनेत्री का मां के साथ पुराना वीडियो वायरल, बात करने के तरीके पर हुईं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रश्मि देसाई का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रश्मि और उनकी मां नजर आ रही हैं। वीडियो बनाते देख अभिनेत्री की मां उठकर जाने लगती हैं। इस पर रश्मि गुजराती में अपनी मां से कुछ कहती हैं। मां के जवाब देने पर अभिनेत्री मां को बोलती हैं। 'चल बकवास मत कर।'
मां से इस तरीके से बात करने को लेकर अभिनेत्री ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स का कहना है कि वे अपनी मां से बदतमीजी से बात कर रही हैं। इसलिए नेटिजन्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'मां को तू नहीं बोलते पगली। माता-पिता को हमेशा आप कहकर बोलते हैं।' वहीं, कुछ यूजर्स इसे मां बेटी का अनोखा प्यार बताते भी नजर आए।
बता दें कि बीते कुछ वक्त से रश्मि सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही हैं। समय-समय पर फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ये पहली बार नहीं है जब रश्मि ट्रोल हुई हों। कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टा पर डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो स्कर्ट में डांस करती दिख रही थीं। इसको लेकर भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा।
कुछ लोगों ने इस वीडियो में रश्मि के आउटफिट को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस को अभिनेत्री का यह बोल्ड अवतार काफी पसंद भी आया था। प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्स में स्टाइल और फैशन की खूब सराहना की थी। साथ ही कॉन्फिडेंस को सराहा।