फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रश्मि देसाई: अभिनेत्री का मां के साथ पुराना वीडियो वायरल, बात करने के तरीके पर हुईं ट्रोल

Sun, 09 May 2021 04:32 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 09 May 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
rashami desai got trolled to misbehave her mother throwback video viral
मां संग रश्मि देसाई - फोटो : Insatagram- @imrashamidesai

दुनियाभर में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ- साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी माओं के प्रति प्यार लुटा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें व वीडियोज धूम मचा रहे हैं। सभी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी मां के साथ फोटोज शेयर कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान इंस्टाग्राम पर अधिक रौनक देखी जा रही है। इसी बीच टीवी की मशहूर अभिनेत्री और एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट रश्मि देसाई एक पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हो गई हैं। यूजर्स ने रश्मि की क्लास लगा दी है।

rashami desai got trolled to misbehave her mother throwback video viral
मां के साथ रश्मि देसाई - फोटो : Insatagram- @imrashamidesai

दरअसल, रश्मि देसाई का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रश्मि और उनकी मां नजर आ रही हैं। वीडियो बनाते देख अभिनेत्री की मां उठकर जाने लगती हैं। इस पर रश्मि गुजराती में अपनी मां से कुछ कहती हैं। मां के जवाब देने पर अभिनेत्री मां को बोलती हैं। 'चल बकवास मत कर।'

rashami desai got trolled to misbehave her mother throwback video viral
मां संग रश्मि देसाई - फोटो : Insatagram- @imrashamidesai

मां से इस तरीके से बात करने को लेकर अभिनेत्री ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स का कहना है कि वे अपनी मां से बदतमीजी से बात कर रही हैं। इसलिए नेटिजन्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'मां को तू नहीं बोलते पगली। माता-पिता को हमेशा आप कहकर बोलते हैं।' वहीं, कुछ यूजर्स इसे मां बेटी का अनोखा प्यार बताते भी नजर आए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन
rashami desai got trolled to misbehave her mother throwback video viral
रश्मि देसाई - फोटो : Insatagram- @imrashamidesai

बता दें कि बीते कुछ वक्त से रश्मि सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही हैं। समय-समय पर फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ये पहली बार नहीं है जब रश्मि ट्रोल हुई हों। कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टा पर डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो स्कर्ट में डांस करती दिख रही थीं। इसको लेकर भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

विज्ञापन
rashami desai got trolled to misbehave her mother throwback video viral
रश्मि देसाई - फोटो : instagram

कुछ लोगों ने इस वीडियो में रश्मि के आउटफिट को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस को अभिनेत्री का यह बोल्ड अवतार काफी पसंद भी आया था। प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्स में स्टाइल और फैशन की खूब सराहना की थी। साथ ही कॉन्फिडेंस को सराहा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed