फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK 11: भाई की मौत के बाद शो में हिस्सा लेने पर ट्रोल हुईं निक्की ने दिया जवाब, बोलीं- बेवकूफों, मेरी भी जिंदगी है

Sun, 09 May 2021 01:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 09 May 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
Niki tamboli gave befitting reply to trollers who abused her for shooting the show after brother demise
निक्की तंबोली, जतिन तंबोली - फोटो : Instagram

बिग बॉस फेम निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का कुछ दिनों पहले ही कोरोना से निधन हुआ था। इसके बाद अब निक्की खतरों के खिलाड़ी के शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना हो गईं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स का निक्की का शूटिंग पर जाना सही नहीं लगा तो वो उन्हें ट्रोल करने लगे। अब निक्की ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Niki tamboli gave befitting reply to trollers who abused her for shooting the show after brother demise
निक्की तंबोली - फोटो : बिग बॉस 14

निक्की ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। उन्होंने अपनी स्टोरी पर लिखा कि कुछ लोग उन्हें इस बात के लिए ट्रोल कर रहे हैं कि वो अपने भाई के निधन के कुछ दिन बाद ही शो की शूटिंग कर रही हैं और मस्ती वाली तस्वीरें साझा कर रही हैं।

Niki tamboli gave befitting reply to trollers who abused her for shooting the show after brother demise
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram

अब निक्की ने इस पोस्ट में ट्रोलर्स को एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर जवाब दिया। निक्की ने लिखा, 'कुछ बेवकूफ लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं। मेरी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं कि कुछ दिन पहले ही तुम्हारे भाई की मौत हुई है। क्या तुम्हें शर्म नहीं आ रही है कि इंजॉय कर रही हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Niki tamboli gave befitting reply to trollers who abused her for shooting the show after brother demise
निक्की तंबोली - फोटो : @nikkitamboli

निक्की ने आगे लिखा, 'तो मैं बता दूं कि बेवकूफों मेरी भी अपनी जिंदगी है। मुझे भी खुश रहने का हक है। कम से कम अपने लिए नहीं तो भाई के लिए ही क्योंकि जब मैं खुश रहती हूं तो उसे अच्छा लगता है और वो लोग जिन्हें कोई काम नहीं है बस नकारात्मकता फैलाते हैं उनसे मेरा अनुरोध है कि जाओ अपना काम करो और अपने सपनों को पूरा करो। इससे आपको परिवार को भी आप पर गर्व होगा'।

विज्ञापन
Niki tamboli gave befitting reply to trollers who abused her for shooting the show after brother demise
जतिन तंबोली और निक्की तंबोली परिवार के साथ - फोटो : Twitter

बता दें कि निक्की के भाई जतिन का 4 मई को कोरोना के कारण निधन हो गया था। निक्की उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहीं थीं लेकिन वो बच ना सके। निक्की ने हाल ही में बताया कि उनके भाई ने अस्पताल में उनसे इस शो के बारे में बात की थी और कहा था कि अगर वो इसका हिस्सा बनेंगी तो उन्हें खुशी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed