झगड़ा विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे दोनों कर रहे हैं। लक्ष्मण रेखा दोनों ने पार की है। दर्शकों के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां भी मान रही हैं कि शिल्पा विकास को जरूरत से ज्यादा टॉर्चर कर रही हैं। फिर भी सलमान खान की नजरों में शिल्पा शिंदे एंटरटेनिंग हैं और सारी गलती विकास गुप्ता की है। यही वजह है कि लोग सवाल उठा रहे हैं कि सलमान खान शिल्पा शिंदे को फेवर कर रहे हैं।
Bigg Boss 11: इस महिला कंटेस्टेंट पर इतने मेहरबान क्यों हैं सलमान, वजह कहीं ये तो नहीं?
शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शो के मेकर्स चाहते थे कि विकास गुप्ता को टॉर्चर करने और उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर करने के लिए शिल्पा को सजा दी जाए। तय किया गया कि शिल्पा शिंदे को एक सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा जहां से वह बाकी कंटेस्टेंट्स को देख तो सकती हैं लेकिन बात नहीं कर सकतीं।
लेकिन सलमान खान शिल्पा शिंदे को ये सजा दिये जाने के पक्ष में नहीं थे। दर्शक ये मान रहे थे कि 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान विकास के साथ साथ शिल्पा को जबरदस्त फटकार लगाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सलमान ने सिर्फ वॉर्निंग दी कि कोई किसी पर निजी टिप्पणी नहीं करेगा। उल्टे उन्होंने विकास गुप्ता को फटकार लगा दी।
सलमान खान ने विकास गुप्ता की टांग खिंचाई करते हुए कहा कि अब तो उन्हें अपने करियर की चिंता हो रही है। उन्होंने कहा, 'विकास आपकी तो टीवी इंडस्ट्री में पहुंच बहुत बड़ी है, पता नहीं बाहर आकर आप मेरे साथ क्या करेंगे।' वहीं, शनिवार वाले एपिसोड में भी सलमान ने कहा कि शिल्पा विकास के साथ जैसा व्यवहार कर रही हैं वह स्वभाविक है क्योंकि विकास की वजह से शिल्पा को ढाई साल तक कोई काम नहीं मिला और उनका करियर खराब हो गया।
Bigg Boss 11: बेघर होने के गम में ढिंचैक पूजा को लगा सदमा, बोलीं- अब नहीं गाऊंगी
Bigg Boss 11: घर में होगी इन दो पूर्व कंटेस्टेंट्स की एंट्री, एक है सलमान का दुश्मन