फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: 'तीन दिन बाद कहीं जाकर मिला इंजेक्शन', 'इश्कबाज' फेम अभिनेत्री नीति टेलर का खुलासा

Thu, 06 May 2021 09:42 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 06 May 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Niti Taylor Got First Dose of Covishield after 3 days of Constant wait and search
नीति टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच लोग इस महामारी से बचने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। वहीं कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चीजों की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है।ऐसे में वैक्सीन ही इस वायरस से सुरक्षा के लिए एक बेहतर विकल्प है। बीते दिनों ही सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए एक मई से वैक्सीन ड्राइव शुरू करने का एलान किया था। जैसे ही महीने की पहली तारीख आई वैसे ही धड़ल्ले से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। हालांकि रजिस्ट्रेशन के बावजूद लोगों को वैक्सीन मिलने में कठिनाई हो रही है। इस सभी के बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर ने भी अपना वैक्सीन लगवाने का अनुभव साझा किया है।

Niti Taylor Got First Dose of Covishield after 3 days of Constant wait and search
नीति टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

नीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक शॉर्ट वीडियो साझा किया है जिसमें वह वैक्सीन लगवाती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीति का वैक्सीन लगवाने से पहले का डर जाहिर तौर पर सामने आ रहा है। वह डरते-़डरते वैक्सीन लगवा रही हैं। इसके अलावा नीति ने यह भी बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए उन्हें कितनी मशक्कत करनी पड़ी थी।

Niti Taylor Got First Dose of Covishield after 3 days of Constant wait and search
नीति टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में नीति ने कोरोना वैक्सीन का पहला शॉट ले लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो एक चेयर पर बैठी हैं और जैसे ही इंजेक्शन देखती है बुरी तरह डर जाती हैं लेकिन किसी तरह हिम्मत जुटाकर ये इंजेक्शन लगवा ही लेती हैं। इस दौरान उन्हें हेल्थ केयर वर्कर मदद करती हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि उनके साथ उनके पति परीक्षित बावा साथ में हैं लेकिन वीडियो में यह स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Niti Taylor Got First Dose of Covishield after 3 days of Constant wait and search
नीति टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के साथ- साथ नीति ने कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि वैक्सीन मिलने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने लिखा, 'वैक्सीन का पहला डोज लेने के लिए मुझे तीन दिनों तक लगातार इंतजार और सर्च करना पड़ा और आखिरकार मुझे इंजेक्शन मिल गया।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nititaybawa (@nititaylor)

विज्ञापन
Niti Taylor Got First Dose of Covishield after 3 days of Constant wait and search
नीति टेलर, परीक्षित बावा - फोटो : Instagram- @nititaylor

नीति ने आगे लिखा, 'मैं इंजेक्शन से बहुत डरती हूं और आज मैंने अपने डर पर काबू किया है और Covi- Shield का पहला डोज ले लिया है। मैं आप से कहना चाहती हूं कि डरें नहीं इसमें हम सभी एक साथ हैं और सभी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें।' बता दें कि पिछले साल कोरोना काल में ही नीति ने 13 अगस्त को अपने दोस्त परीक्षित बावा से शादी की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed