फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर हार्मोनियम बजाता है ये शख्स, 'इंडियन आइडल 10' के जज नेहा-विशाल ने दान किए 1-1 लाख रुपये

Fri, 17 Aug 2018 08:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar and Vishal Dadlani donate 1 lakh each to musician Keshav Lal
TV Show

सिंगर-कम्पोजर विशाल डडलानी और सिंगर नेहा कक्कर ने म्यूजिशियन केशव लाल को एक-एक लाख रुपये दान में दिए हैं। केशव पिछले 30 सालों से पुणे में फुटपाथ हार्मोनियम बजा रहे हैं। 

इतना ही नहीं सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 10' के इन दोनों जजों ने केशव को शो में आने का भी मौका दिया। यहां वह केशव के असल टैलेंट को दर्शकों को दिखाने की बात कर रहे थे। 

बता दें कि केशव अपनी पत्नी के संग शो में पहुंचे। यहां केशव ने बताया कि संगीत ही उनकी जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने रखता है।

Neha Kakkar and Vishal Dadlani donate 1 lakh each to musician Keshav Lal
अदरक वाली चाय और वड़ा पाव देख खुद को रोक ना पाए तीनों जज

केशव लाल ने फिल्ममेकर वी शांताराम और म्यूजिक कम्पोजर कल्याणजी- आनंदजी के साथ काम किया है। शो में उन्होंने गाने 'आवारा हूं' पर बेहतरीन परफोर्मेंस दी। 

ऐसे में शो में विशाल और नेहा ने उन्हें एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया। विशाल ने कहा 'यह हमारी खुशकिस्मती है कि केशवलाल शो में आए, उन्हें देखकर बहुत अच्छा महसूस हुआ, वो एक ऐसे इंसान हैं जो अपने संगीत के प्रति बेहद विश्वासी हैं, वह हमारे लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं।'

विशाल ने आगे कहा ' उन्होंने हमे सिखाया कि चाहे कुछ भी हो कभी किसी को अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए, मैं अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों को उनकी मदद करने के लिए आगे आने को कहूंगा और जितना मुझसे होगा मैं पूरी कोशिश करूंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed