{"_id":"5b729edd42c7924ea1754eb8","slug":"salman-khan-bigg-boss-season-12-to-kapil-sharma-top-5-television-news-of-the-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12 के प्रोमो से लेकर कपिल शर्मा की वापसी तक, TV की इन 5 खबरों ने हफ्तेभर मचाया तहलका","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12 के प्रोमो से लेकर कपिल शर्मा की वापसी तक, TV की इन 5 खबरों ने हफ्तेभर मचाया तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
salman khan
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
salman khan
Bigg Boss 12 का पहला प्रोमो रिलीज
'बिग बॉस' सीजन 12 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है और 'बिग बॉस' सीजन 12 का पहला प्रोमो सामने आ गया है। इस बार का प्रोमो बीते सभी सीजन से अलग है जिसे देखकर आप इतना जरूर कह सकते हैं कि 'बिग बॉस' सीजन 12 सबसे अलग होगा।

The wait has come to an end! @BeingSalmanKhan is coming back soon on @BiggBoss season 12 only on @colorstv! @nadiachauhan @iamappyfizz @oppomobileindia pic.twitter.com/MTdgtGUbvo
— Raj Nayak (@rajcheerfull) August 12, 2018
Kapil Sharma
2 महीने बाद TV पर धमाल मचाने आ रहे हैं कपिल शर्मा
कपिल शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से सनसनी मचाने वाले कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इसके लिए कपिल ने खास ट्रेनिंग लेना भी शुरु कर दिया है और वह ठीक 2 महीने बाद टीवी शो में वापसी करेंगे।

Prabdeep Singh
अक्षय कुमार ने डांस दीवाने के कंटेस्टेंट को दिए 5 लाख रुपए
अपनी दरियादिली के लिए अक्षय कुमार जाने जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'गोल्ड' को प्रमोट करने पहुंचे। अक्षय कुमार के साथ 'डांस दीवाने' के सेट पर मौनी रॉय भी आई थीं। शो के कंटेस्टेंट प्रभदीप बोल और सुन नहीं सकते। प्रभदीप ने आंखों पर पट्टी जबरदस्त डांस किया और सबको हैरान कर दिया। प्रभदीप के डांस ने अक्षय कुमार को सरप्राइज कर दिया। इसके बाद अक्षय स्टेज पर गए और प्रभदीप को गले लगाकर गोल्ड मेडल पहनाया और 5 लाख रुपए का इनाम भी दिया।

हिना खान
सलमान के शो में हिना खान ने जाने से किया इंकार
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 की फर्स्ट रनर-अप रहीं पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने एक बार फिर चौंकाने वाला काम किया है। दरअसल, एक वीडियो में अपने फैन्स से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें रियलिटी शो '10 का दम' में आने के लिए शो के मेकर्स ने आमंत्रण भेजा था जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। कहा जा रहा है भसूड़ी के गाने के प्रमोशन की वजह से वह '10 का दम' शो में नहीं गईं।