फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मोकिंग के शौकीन जरूर देखिए नया Bigg Boss, एंकर सलमान नहीं सोमन होंगे

Sat, 16 Dec 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
milind soman come with new show i can you can, will help you to quit smoking

इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में बतौर जज आने के बाद मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन एक नया शो लेकर आ रहे हैं। अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहने वाले मिलिंद सोमन अपने 'आई कैन यू कैन शो' लेकर आ रहे हैं। ये शो बीबीसी इंडिया के सहयोग से बनाया गया है। जिसमें धूम्रपान के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

milind soman come with new show i can you can, will help you to quit smoking

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिलिंद डिजिटल प्लेटफार्म Viu के जरिए ये शो लेकर आएंगे। गौरतलब है कि मिलिंद सोमन खुद भी कभी चेनस्मोकर रह चुके हैं और करीब तीन साल पहले उन्होंने स्मोकिंग छोड़ी। शायद यही वजह है कि निर्माताओं ने फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन को इस शो के लिए चुना है, उनके अनुभव से कंटेस्टेंट को काफी मदद मिलेगी।

milind soman come with new show i can you can, will help you to quit smoking

निर्माताओं ने बताया कि 'शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने के लिए चढ़ाई करेंगे, इसके लिए दो लोगों की एक टीम बनाई जाएगी। जोड़ियों में एक पार्टनर एक्टिव स्मोकर होगा जबकि दूसरे पार्टनर ने हाल ही स्मोकिंग छोड़ी होगी। नॉन स्मोकर कंटेस्टेंट अपने सहयोगी पार्टनर को स्मोकिंग छोड़ने के लिए प्रेरित करेगा। शो के जरिए सभी प्रतिभागियों की मानसिक और शारीरिक क्षमता देखी जाएगी।' 
पढ़ें: 'हिचकी' से फिर आ रहीं रानी मुखर्जी, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से होगा ये खास कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
milind soman come with new show i can you can, will help you to quit smoking

टीवी और वेब की दुनिया में कई रियलिटी शोज चल रहे हैं लेकिन ये शायद पहला मौका है जब स्मोकिंग जैसे गंभीर विषय पर कोई कार्यक्रम होगा। शो से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'इस कार्यक्रम में कंटेस्टेंट्स के एवरेस्ट बेस कैंप पर चढ़ाई की क्षमता देखी ही जाएगी, साथ ही स्मोकर और नॉन स्मोकर कंटेस्टेंट के एनर्जी लेवल और उनके स्वास्थ्य पर स्मोकिंग का क्या प्रभाव पड़ता है इसे भी दिखाया जाएगा।' 

विज्ञापन
milind soman come with new show i can you can, will help you to quit smoking
मिलिंद सोमन

बता दें कि आई कैन, यू कैन सीरीज में 6 एपिसोड होंगे। जिसमें 6 लोगों को एवरेस्ट यात्रा दिखाई जाएगी। जिसमें से तीन लोगों को स्मोकिंग की लत होगी और तीन ऐसे हैं जिन्होंने हाल में ही स्मोकिंग छोड़ी है। 
पढ़ें: कंडोम के विज्ञापन पर आए फैसले के खिलाफ दिखे पहलाज, अक्षय को भी लपेटे में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed