फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री की पत्नी ने एकता कपूर के वेब शो के लिए गाया टाइटल सॉन्ग, देखें वीडियो

Tue, 13 Mar 2018 06:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra CM Wife Amruta Fadnavis Sings Title Track Of Ekta Kapoor Show Kehne Ko Humsafar Hain
Kehne Ko Humsafar Hain

एकता कपूर की नई वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। अब इसका ट्रैक रिलीज किया गया है जिसे अमृता फड़नवीस ने गाया है। अमृता फड़नवीस का गाया गाना 'तुम हो पास' में शो की लीड जोड़ी रोहित रॉय, मोना सिंह और गुरदीप कोहली का लव ट्राएंगल दिखाया गया है। वेब शो 'कहने को हमसफर हैं' एक शादीशुदा जोड़े के उलझाऊ रिश्ते और विवाहेतर संबंध पर आधारित है। यह सीरियल एकता कपूर के डिजिटल चैनल अल्ट बालाजी पर प्रसारित होगा। 

Maharashtra CM Wife Amruta Fadnavis Sings Title Track Of Ekta Kapoor Show Kehne Ko Humsafar Hain
Amruta Fadnavis

बता दें कि अमृता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी हैं। हाल ही में अमृता फड़नवीस ने अपना म्यूजिक एलबम लॉन्च किया था जिसमें बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को एक दिन में सात लाख से ज्यादा बार देखा गया। वहीं, तीन दिनों में इसकी पहुंच 1.4 मिलियन के पार हो गई।

Maharashtra CM Wife Amruta Fadnavis Sings Title Track Of Ekta Kapoor Show Kehne Ko Humsafar Hain
Amruta Fadnavis

अमृता फड़नवीस ने प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' के गाने 'सब धन माटी' को गाकर अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बायोपिक 'संघर्ष यात्रा' के एक गाने को भी अपनी आवाज दी है। इन सबके अलावा अमृता फड़नवीस ने मुंबई पुलिस के लिए रखे गए चैरिटी इवेंट 'उमंग-2017' में भी परफॉर्मेंस दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra CM Wife Amruta Fadnavis Sings Title Track Of Ekta Kapoor Show Kehne Ko Humsafar Hain
Ekta Kapoor

एकता कपूर के सीरियल 'कहने को हमसफर हैं' की ना सिर्फ कास्टिंग इंप्रेसिव है, बल्कि अमृता फड़नवीस के भी इससे जुड़ जाने से शो और इसके मेकर्स का कद बढ़ गया है। गौरतलब है कि  'इंडिया विकी मीडिया डिजिटल अवॉर्ड' समारोह में एकता कपूर को 'वेब पर्सन ऑफ द ईयर' के टाइटल से नवाजा गया है। अल्ट बालाजी पर एकता कपूर के कई सारे सीरियल्स हैं। इस ऐप को एकता कपूर ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। इन वेब सीरीज को आप कभी भी देख सकते हैं। इन सीरियल में रागिनी MMS रिटर्न्स, कपूर्स, हक से, देव डीडी, बोस डेड-अलाइव और रोमिल-जुगल शामिल हैं। 

(अगली स्लाइड में देखें अमृता फड़नवीस का गाया गाना)

विज्ञापन

एकता कपूर का सीरियल डिजिटल चैनल अल्ट बालाजी पर 16 मार्च से प्रसारित होगा। देखिए इसका वह गाना जिसे अमृता फड़नवीस ने आवाज दी है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed