फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 20 weekend ka vaar Mary kom lost one lifeline salman khan prank with Uditi Singh

बिग बॉस 20: एक कंटेस्टेंट की गई लाइफलाइन, सलमान खान ने उदिति के एक्स को लेकर किया मजाक; वीकएंड का वार रहा खास

Mon, 05 Oct 2026 12:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 05 Oct 2026 12:23 AM IST
सार

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: रविवार को वीकएंड के वार में काफी कुछ नया हुआ है। एक कंटेस्टेंट की एक लाइफलाइन चली गई है। शो में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नजर आए हैं।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 weekend ka vaar Mary kom lost one lifeline salman khan prank with Uditi Singh
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

विस्तार

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के वीकएंड के वार में काफी हंगामा रहा। सलमान खान ने कंटेस्टेंट को खेल के बारे में समझाया। शो में आयुष्मान खुराना-सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आए। वहीं शो में वीर पहाड़िया और मीका सिंह भी नजर आए। एक कंटेस्टेंट की एक लाइफ चली गई है।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 weekend ka vaar Mary kom lost one lifeline salman khan prank with Uditi Singh
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
आयुष्मान और सारा ने किया फिल्म का प्रमोशन
शो में अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' के कलाकार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 23 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। सारा अली खान ने यंग डीएसए से मजाक किया। वहीं सलमान खान ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की। 

खतरों के खिलाड़ी 15: अविनाश मिश्रा बने रोहित शेट्टी के शो के विजेता, 20 लाख रुपये समेत इनाम में मिली ये चीजें

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 weekend ka vaar Mary kom lost one lifeline salman khan prank with Uditi Singh
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म
'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट मैरी कॉम और घर के 11 सदस्य इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट थे। इसमें सबसे कम वोट मैरी कॉम को मिले थे। इस वजह से उनकी एक लाइफलाइन खत्म हो गई है। वह अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट हैं। अब देखना होगा कि वह कितने दिन शो में टिक पाती हैं। सभी कंटेस्टेंट के पास 'तथास-टू' के तहत दो लाइफलाइन थीं।  
विज्ञापन

Bigg Boss 20 weekend ka vaar Mary kom lost one lifeline salman khan prank with Uditi Singh
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान ने उदिति से किया मजाक
शो में सलमान खान ने उदिति सिंह के एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही को लेकर मजाक किया। सलमान ने उदिति से पूछा 'दिल तोड़ने का असली करण क्या होता है?' फिर वो करण की जगह कारण बोलते हैं। इसके बाद सलमान करण वाही की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, 'क्या वही कारण होता है, क्या वाही कारण होता है?' इसके बाद कनिका मान वाही-वाही चिल्लाती हैं। इस पर उदिति कहती हैं, 'बहुत कारण होते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed