बिग बॉस 20: जंग का मैदान बना बिग बॉस हाउस, अरिश्फा और कनिका की लड़ाई में कूदे गुल्लू, क्यों भड़कीं माही विज?
Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में खूब ड्रामा और झगड़े देखने को मिलते हैं। हाल ही में कनिका और अरिश्फा की लड़ाई देखने को मिली। इसके अलावा माही विज और उदिति के बीच भी तकरार बढ़ गई।
विस्तार
शो 'बिग बॉस 20' जंग का मैदान बन गया है। कुछ प्रतिभागियों के बीच काम-काज को लेकर बहस और झगड़ा देखने को मिल रहा है, तो कुछ साफ-सफाई में सहयोग नहीं कर रहे। इसके अलावा कुछ कंटेस्टेंट में गजब की केमिस्ट्री और दोस्ती देखी जा रही है और बहस के बीच वे एक तरफ हो जाते हैं। हाल ही में जारी हुए कुछ प्रोमो में यही देखने को मिल रहा है।
अरिश्फा-कनिका की लड़ाई में कूदे गुल्लू
रियलिटी शो में अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच बहस होती देखी गई। सामने आए प्रोमो में अरिश्फा को देखा गया कि वह कप न उठाने को लेकर कनिका को टोक रही हैं। कनिका नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि बाद में रख दूंगी। अरिश्फा और कनिका की गर्मागर्म बातचीत में गुल्लू बीच में बोल पड़ते हैं, जिस पर अरिश्फा भड़क गईं। कनिका से बहस छोड़ वह गुल्लू से बहस करने लगती हैं और कहती हैं कि उनकी और कनिका की लड़ाई में वे (गुल्लू) बीच में क्यों आए?
घर के कैप्टन की बात नहीं मान रहीं माही विज?
इस वीक घर में कैप्टन के तौर पर उदिति सिंह ने कमान संभाल रखी है। वह माही विज और यंग डीएसए को हराकर कैप्टन बनीं। उदिति के कार्यकाल में माही विज घर का काम करने में सपोर्ट नहीं कर रही हैं। सामने आए एक प्रोमो में उदिति माही से पूछती हैं, 'मैम आप डिनर के लिए चॉपिंग कर देंगी'? इस पर माही साफ मना कर देती हैं और कहती हैं, 'मुझे चॉपिंग नहीं आती'। उदिति पूछती हैं, 'आपको कुछ काम नहीं करना'। इस पर माही कहती हैं, 'पिन क्यों मार रही है फालतू में'। माही नाराज हो जाती हैं। इस पर उदिति कहती हैं, इतना गुस्सा होने वाली बात नहीं थी। इस पर माही कहती हैं, 'चल चल चल'।
आम्रपाली ने संभाली बात
उदिति कहती हैं, 'आपको इतना गिरकर बात करनी है माही मैम तो यह शर्मनाक है'। इसके बाद उदिति गुल्लू से चॉपिंग के लिए कहती हैं, लेकिन गुल्लू भी साफ मना कर देते हैं और कहते हैं कि किसी और के हिस्से का काम वह क्यों करें? उदिति कहती हैं कि फिर घर में डिनर नहीं बनेगा। गुल्लू कहते हैं, 'मत बनाओ। मत खाओ'। झगड़ा देख आम्रपाली दुबे बात संभालने आती हैं और कहती हैं, 'धीरे धीरे लोग बाहर जाएंगे तो काम बढ़ेगा ही'।
यंग और स्काउट को बिग बॉस ने दी नसीहत
बिग बॉस 20 का एक और प्रोमो भी जारी हुआ है। इसमें देखा गया है कि यंग डीएसए और स्काउट एक-दूसरे से कानाफूसी कर रहे हैं। वे किसके बारे में बात कर रहे हैं, यह स्पष्ट नहीं है। मगर, दोनों के बात करने के तरीके पर बिग बॉस ने आपत्ति जताते हुए नसीहत दी कि आप इस तरह फुसफुसाकर बात न करें।