रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' में हिस्सा लेकर देश के घर-घर में मशहूर हो चुके लव त्यागी की तुलना एक बार फिर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से होने लगी है। सोशल मीडिया पर कई बार यह चर्चा छिड़ चुकी है कि लव त्यागी बिलकुल वैसे ही दिखते हैं जैसे सलमान खान अपने करियर के शुरुआती दिनों में दिखा करते थे।
2 of 5
Luv Tyagi
- फोटो : Instagram
3 of 5
Luv Tyagi
- फोटो : Instagram
रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में लव त्यागी की एंट्री पड़ोसी के तौर पर हुई थी। वह गुरुग्राम के एक मल्टी-नेशनल कंपनी में काम करते हैं। शो में कई सेलिब्रिटीज को मात देकर लव त्यागी टॉप-5 में पहुंचे थे। खबर है कि उन्हें दूसरे रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-9' के लिए अप्रोच किया गया है।
4 of 5
Luv Tyagi
- फोटो : Instagram
लव त्यागी ने सोमवार शाम 'बिग बॉस-11' की को-कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस हिना खान के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यहां तक कि उन्होंने उनकी फ्रेंडशिप को 'लवीना' का भी नाम दे दिया है।
5 of 5
Luv Tyagi
- फोटो : Instagram
'बिग बॉस-11' में भले ही लव त्यागी हिना खान से दोस्ती निभाने के चक्कर में शिल्पा शिंदे के खिलाफ प्लानिंग-प्लॉटिंग करते रहे। मगर 'शो खत्म, लफड़ा खत्म' वाला फॉर्मूला अपनाते हुए लव त्यागी अब शो के कंटेस्टेंट्स से एक एक कर मुलाकात कर रहे हैं और उसकी तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि लव त्यागी की शिल्पा शिंदे की इस तस्वीर को उस तस्वीर से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं जिसमें लव सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं।