{"_id":"5a3a6dfd4f1c1b96368b5a7b","slug":"luv-tyagi-is-on-top-in-voting-list-in-bigg-boss-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: कौन हैं लव त्यागी, कैसे बने शो के टॉपर, फर्श से अर्श पर पहुंचने की ये हैं मुख्य वजह ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: कौन हैं लव त्यागी, कैसे बने शो के टॉपर, फर्श से अर्श पर पहुंचने की ये हैं मुख्य वजह
Wed, 20 Dec 2017 07:34 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
amarujala.com-written by: अरविंद
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Luv Tyagi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शो में लव की पॉपुलैरिटी का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कई बार घर से बेघर होने से बचे लव अब शो के फाइनलिस्ट में जगह बनाते जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं लव त्यागी और क्या वे बन पाएंगे इस सीजन के विनर.......
2 of 5
Luv Tyagi
लव शो में एक कॉमनर के तौर पर गुड़गाव से आए हैं और वे पेप्सी कंपनी के कर्मचारी हैं। लव ने शो के मुख्य घर में पड़ोसी घर से एंट्री मारी है। बता दें कि लव ने पड़ोसी घर में रहते हुए दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया था। लेकिन जैसे ही उन्होंने मुख्य घर में एंट्री ली वे एक साइलेंट मोड पर आ गए। दरअसल, वे खुद को घरवालों के सामने अच्छे से इंट्रोड्यूस नहीं कर पाए।
3 of 5
Luv Tyagi
देखते ही देखते लव की पॉपुलैरिटी का ग्राफ नीचे गिरता गया और वे एक ऐसे मोड़ पर आ गए जब सभी घरवालों,समेत दर्शकों ने भी उनके बाहर होने की भविष्यवाणी कर डाली थी। लेकिन किसी को क्या पता था ये आम आदमी इतने वोट हासिल कर टॉप पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Luv Tyagi
घर में लव हिना के पाले में रहे जिसमें उनके साथ प्रियांक, सपना चौधरी शामिल थे। लेकिन एक दौर ऐसा भी आया था जब हिना की टीम के बिखरने की पूरी आशा की जा चुकी थी लेकिन बंदगी और हितेन के बेघर होने के बाद से हिना की टीम को मजबूती मिली जिसमें लव टॉप पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 5
Luv Tyagi
बता दें कि पिछले वीकेंड का वार में जब लव को नॉमीनेट से सुरक्षित रखा गया उस वक्त घर में किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ और सबकी नजरे हितेन और प्रियांक के एविक्शन पर अटक गई। जिसमें हितेन को बेघर होना पड़ा। यही वजह है कि लव अब टॉप रहकर घर में राज कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।