फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: 'अहंकारी' हिना ने घर के इस 'आम आदमी' से रो-रोकर मांगी माफी, इसके पीछे है ये गहरी चाल

Wed, 20 Dec 2017 07:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद Updated Wed, 20 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
hina khan apologizes to commoner luv taygi in bigg boss 11
Hina and Luv

बिग बॉस 11 में 19 दिसंबर का शो बेहद दिलचस्प रहा। जहां एक तरफ घर में दोस्त दुश्मन बने तो वहीं दुश्मन फिर से दोस्त हो गए। ऐसे में घर में दुश्मनी और दोस्ती का दौर चला। चलिए आपको बताते हैं अहंकारी हिना ने क्यों मांगी घर के इस आम आदमी से माफी...

hina khan apologizes to commoner luv taygi in bigg boss 11
Hina and Luv

शो में एक वक्त ऐसा भी आया था जब घर दो धड़ों में बंट गया था। इन दो धड़ों में एक तरफ हिना खान की टीम थी तो वहीं दूसरी ओर पुनीश शर्मा अड़े हुए थे।। घर में ये 'द्विराष्ट्र का सिद्धांत' कई हफ्तों तक चला। लेकिन घर में एक ऐसा मोड़ आया जब घर के आम आदमी लव त्यागी देखते ही देखते टॉप पर जाने लगे।

hina khan apologizes to commoner luv taygi in bigg boss 11
hina

लेकिन इस बीच बिग बॉस ने लव की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें पिछले हफ्ते हुए नॉमीनेट से सुरक्षित कर दिया। सुरक्षित करने के बाद बिग बॉस ने लव को एक वीडियो दिखाई जिसमें उनकी प्यारी दोस्त हिना खान उनके बारें में दिल दुखा देने वाली बात कर बैठी और वहीं से लव और हिना की दोस्ती में दरार आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan apologizes to commoner luv taygi in bigg boss 11
hina

इसके बाद कुछ दिन तक ये दोनों एक-दूजे से दूर रहे और बातों-बातों में लड़ते भी रहे । लव भी बार-बार हिना से यही जानने की कोशिश करते रहे कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि वे उनके पीछे पड़े हैं। लेकिन कल रात 19 दिसंबर के एपीसोड में लव ने हिना से सॉरी बोलने को कहा लेकिन हिना नहीं मानी।

विज्ञापन
hina khan apologizes to commoner luv taygi in bigg boss 11
Hina and Luv

इसके बाद हिना ने भी अपनी दरियादिली दिखाते हुए लव को रो-रोकर सॉरी बोला। बता दें कि सॉरी बोलने से पहले दोनों में बड़ी बहस हुई थी जिसके चलते हिना काफी भावुक हो गईं थी। इसके बाद प्रियांक की मौजूदगी में हिना ने रो-रोकर लव को तह दिल से सॉरी बोला। लेकिन आपको बता दें कि घर में गैंग बनाने के लिए हिना ने ये चाल चली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed