फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Report: Drishyam 3 Ranabaali Nayyi Navelli Prahaar The Ujjwal Nikam Story collection and Earning

बॉक्स ऑफिस: रविवार को 'रणबाली' ने कितना दिखाया दम? 'प्रहार' पर भारी 'नई नवेली', 'दृश्यम 3' का इतना रहा कलेक्शन

Sun, 18 Oct 2026 10:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Oct 2026 10:49 PM IST
सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'रणबाली', 'नई नवेली' और 'प्रहार' जैसी फिल्में लगी हुई हैं। आज रविवार को इनकी कमाई कैसी रही? जानिए

विज्ञापन
Box Office Report: Drishyam 3 Ranabaali Nayyi Navelli Prahaar The Ujjwal Nikam Story collection and Earning
बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ी क्लब में नाम लिखवा लिया है। इसके बाद 'प्रहार' और 'नई नवेली' फिल्मों ने दस्तक दी। वीकएंड पर किस फिल्म ने कितने कमाए? जानिए 

विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Report: Drishyam 3 Ranabaali Nayyi Navelli Prahaar The Ujjwal Nikam Story collection and Earning
रणबाली - फोटो : सोशल मीडिया

'रणबाली' की कमाई कितनी रही?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'रणबाली' की ओपनिंग कमजोर रही थी। शुक्रवार को पहले दिन इस फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल शनिवार को कमाई में और गिरावट आई और कलेक्शन 7.30 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार की छुट्टी का भी इसे फायदा नहीं मिला है। फिल्म ने आज तीसरे दिन 6.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'रणबाली' का टोटल कलेक्शन 23.45 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report: Drishyam 3 Ranabaali Nayyi Navelli Prahaar The Ujjwal Nikam Story collection and Earning
फिल्म प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

'प्रहार' का कलेक्शन
राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में थोड़ी बढ़त देखी गई। कल इसने 3.15 करोड़ रुपये कमाए। आज रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसका टोटल नेट कलेक्शन नौ करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Box Office Report: Drishyam 3 Ranabaali Nayyi Navelli Prahaar The Ujjwal Nikam Story collection and Earning
यामी गौतम की 'नई नवेली' का टीजर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

'नई नवेली' का बॉक्स ऑफिस
यामी गौतम अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म कमाई के मामले में 'प्रहार' से आगे चल रही है। पहले दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। कल शनिवार को कलेक्शन चार करोड़ रुपये रहा। आज रविवार को यानी तीसरे दिन की कमाई 4.40 करोड़ रुपये है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये है।

Box Office Report: Drishyam 3 Ranabaali Nayyi Navelli Prahaar The Ujjwal Nikam Story collection and Earning
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला

'दृश्यम 3' ने कितना दम दिखाया?
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' को आज सिनेमाघरों में 17 दिन हो गए हैं। वीकएंड पर एक बार फिर इसके कलेक्शन में उछाल आया है। कल शनिवार को फिल्म ने पांच करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज रविवार को 17वें दिन कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 347.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed