फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे लड़के के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी सारा, कार्तिक को दिखानी पड़ी अपनी बैंक डिटेल्स

Thu, 06 Feb 2020 02:38 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 06 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Love Aaj Kal Star Sara Ali khan kartik aaryan Shared valentine and love stories on Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन, जिन्हें उनके फैंस प्यार से 'सार्तिक' कहकर बुलाते हैं, इस समय अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल 2' को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। हाल ही में दोनों  'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे। इस मौके पर कपिल, कार्तिक और सारा के बीच खूब हंसी-मजाक हुई जहां इन एक्टर्स ने अपने बचपन से जुड़ी वैलेंटाइन्स डे की कुछ दिलचस्प यादें भी ताजा कीं।

Love Aaj Kal Star Sara Ali khan kartik aaryan Shared valentine and love stories on Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक चर्चा के दौरान कपिल ने बताया कि उन दिनों वो कैसे अपने बचपन की गर्लफ्रेंड से चुपके-चुपके मिलते थे। उन्होंने कार्तिक से भी जानना चाहा कि क्या उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए कभी किसी चुनौती का सामना करना पड़ा था। इस पर कार्तिक भी पुरानी यादों में खो गए और उन्होंने अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा, "मुझे याद है मैं 16 साल का था। मेरी गर्लफ्रेंड और मैं स्कूल में एक ही बेंच पर बैठते थे और आपस में होमवर्क और असाइनमेंट्स भी शेयर किया करते थे। उन दिनों में हम डेटिंग करते हुए पकड़े जाने से वाकई बहुत घबराते थे। इसलिए जब हम ग्वालियर  की मशहूर जगहों पर जाते थे, तो हम खुद को छुपाने की खूब कोशिश करते थे।"

Love Aaj Kal Star Sara Ali khan kartik aaryan Shared valentine and love stories on Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐसा ही एक और किस्सा बताते हुए कार्तिक ने आगे कहा, "एक बार वैलेंटाइन्स डे पर मैं अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने एक रेस्टोरेंट में पहुंचा, और मुझे इस बात का डर था कि कहीं मैं अपने परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार के द्वारा पकड़ा ना जाऊं। हम लोग बहुत घूमते थे, लेकिन फिर भी हमें हमेशा पकड़े जाने का डर सताता था।" इस पर कपिल ने कहा, "यह बिल्कुल सच है। मुझे याद है कि कैसे हम पकड़े जाने की स्थिति में हमेशा पहले से अपने जवाब तैयार रखते थे।" कार्तिक आगे बताते हैं, "उस समय पकड़े जाने पर कई बार मैं अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी कज़िन बता देता था!"

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Aaj Kal Star Sara Ali khan kartik aaryan Shared valentine and love stories on Kapil Sharma Show
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड की इस पॉपुलर जोड़ी से उनके बीच पनपते रिश्ते के बारे में भी बात की गई। कपिल ने सारा से जानना चाहा कि क्या वो कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। इस पर सारा ने एक बड़ा अजीब जवाब देते हुए कहा, "हां, मैं यह पसंद करूंगी, लेकिन तब ही, जबकि उसके पास काफी पैसा हो, क्योंकि मेरे डैड ने मुझसे कहा है कि मैं सिर्फ उसी लड़के को डेट करूं जिसके पास ढेर सारा पैसा हो।" इस पर कार्तिक ने भी झट से कह दिया, "मैं पहले ही तुमसे अपना अकाउंट डिटेल्स शेयर कर चुका हूं।"

पढ़ें: Baaghi 3 Trailer Review: पुराने फॉर्मूलों और घिसी-पिटी कहानी संग लौटा बागी, ट्रेलर रहा बेअसर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed