फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: डॉ नेहा शाह बनीं सीजन की चौथी करोड़पति, शो में अमिताभ बच्चन संग जमकर किया फ्लर्ट

Mon, 04 Jan 2021 02:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 Jan 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
kbc12 dr neha shah became fourth crorepati in Amitabh bachchan show
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ बच्चन का चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 12 अपने खेल से दर्शकों को अंतिम पल तक बांधे रखने में कामयाब रहता है। अब इस सीजन की चौथी करोड़पति मिल गई हैं जिनका नाम डॉ नेहा शर्मा है। खास बात ये है कि अभी तक चारों करोड़पति महिलाएं ही हैं।

kbc12 dr neha shah became fourth crorepati in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो साझा किया है जिसमें सीजन की चौथी करोड़पति डॉ नेहा शाह का एलान किया जा रहा है। हॉट सीट पर बैठीं नेहा अमिताभ बच्चन से जमकर फ्लर्ट करती हैं। वह बिल्कुल भी नर्वस नहीं होतीं। उनकी बातें सुनकर अमिताभ भी हैरान रह जाते हैं।

kbc12 dr neha shah became fourth crorepati in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

वीडियो की शुरुआत में नेहा गाना गाती हैं, ‘जिसका मुझे था इंतजार वो घड़ी आ गई’। इसके बाद अमिताभ बच्चन नेहा से पूछते हैं कि 'आप ये जो गाना  गा रही हैं, आपने अपने ‘उनके’ के लिए तैयार किया होगा?' तो नेहा कहती हैं कि 'सर वो आप हो जाओ ना?' आगे अमिताभ कहते हैं, 'हमारा तो हो गया है।' नेहा पलटकर कहती हैं, 'सर थोड़ा रुक जाते ना'।

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc12 dr neha shah became fourth crorepati in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

प्रोमो में अमिताभ बच्चन एलान करते हैं कि नेहा शाह एक करोड़ रुपये जीत गई हैं। बिग बी कहते हैं कि 'रोमांटिक एंगल चल रहा है हमारा।' आगे वह 16वां प्रश्न सात करोड़ के लिए पूछते हैं। सात करोड़ का सवाल आते ही नेहा कहती हैं कि 'मेरा ध्यान आप पर ज्यादा है।' वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि नेहा सात करोड़ जीत पाती हैं या नहीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
kbc12 dr neha shah became fourth crorepati in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अब यह एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही पता चल पाएगा। चैनल ने अभी तक इस एपिसोड के प्रसारण की तारीख नहीं बताई है। गौरतलब है कि इससे पहले स्कूल टीचर अनुपा दास, कम्युनिकेशन मैनेजर नाजिया नसीम और आईपीएस मोहिता शर्मा एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं।  

माता-पिता के साथ छह महीने बिताकर सपनों के शहर मुंबई लौटे आयुष्मान, होने जा रहा इस बड़े धमाके का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed