सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) अक्सर दर्शकों में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में इस शो के जरिए 50 लाख तक की राशी जीत चुकी एक महिला का मामला सामने आया है। दरअसल, एक विवाहिता महिला ने केबीसी में 50 लाख रुपये की रकम जीती।
2 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
इस खबर को सुनने के बाद महिला के बहनोई ने लालच में आकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू किया। इसके साथ ही जीती हुई रकम 50 लाख रुपये दहेज में लाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दहेज एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
बता दें कि महिला की बहन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग इलाके में रहती है। मार्च 2016 में उसका निकाह निशातपुरा में रहने वाले सैयद नासिर हुसैन से हुआ था। दोनों का चार साल का बेटा है। बीते दिनों महिला की बहन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 50 लाख रुपये जीते। बहन से उक्त राशि लाने के लिए महिला का पति सैयद नासिर हुसैन, सास रफत हुसैन, ससुर शाहिद हुसैन उस पर दबाव बनाने लगे। लेकिन जब मायके के लोगों ने जब मांग पूरी नहीं की तो महिला को प्रताड़ित करने लगे।फ़िलहाल, पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि गुरुवार को होस्ट अमिताभ बच्चन ने रिटायर होने की बात कही है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए 'कौन बनेगा करोड़पति' शो से रिटायर होने की बात कही है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी 12 के आखिरी एपिसोड की शूटिंग खत्म की। शूटिंग खत्म होने के बाद बिग बी ने अपने फैंस के लिए खास ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉक में उन्होंने अपने रिटायरमेंट की बात की है। अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट लिखा, 'मैं अब थक चुका हूं और रिटायर हो चुका हूं। मैं माफी चाहता हूं आप सभी से, कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग का यह आखिरी दिन बहुत लंबा रहा है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं। वह फैंस के लिए खास तस्वीरें और अपनी जिंदगी के किस्से साझा करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अमिताभ 'मेडे', 'झुंड' और रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' में बिजी हैं।