फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma flirts with Sunny Leone said I got married while waiting for your number

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने सनी लियोनी के साथ किया फ्लर्ट, शादी को लेकर कही ये मजेदार बात, देखें वीडियो

Mon, 03 Jan 2022 09:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 03 Jan 2022 09:47 PM IST
सार

कपिल शर्मा के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें कपिल शर्मा सनी लियोनी के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Kapil Sharma flirts with Sunny Leone said I got married while waiting for your number
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी का पॉपुलर चैट शो है, जिसमें हर हफ्ते फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे आते हैं और अपनी फिल्मों और गानों का प्रमोशन करते हैं। इस दौरान कपिल शर्मा सितारों के साथ मस्ती मजाक में ढेर सारी बातें करते हैं। इस शो के जरिए ही कपिल शर्मा अपनी शानदार कॉमेडी से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कॉमेडियन अपने शो में आने वाली फीमेल स्टार्स के साथ फ्लर्ट करने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में एक्ट्रेस सनी लियोनी नजर आएंगी और उनके साथ भी कपिल शर्मा फ्लर्ट करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर ‘कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सनी लियोनी के साथ मिक्का सिंह, तोशी साबरी और शरीब साबरी शानदार एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये सभी यहां पर अपने सॉन्ग ‘पनघट’ का प्रमोशन करने आए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा सनी लियोनी से बात करते हुए कहते हैं, ‘आपसे आज बहुत दिनों बाद मुलाकात हो रही है।’ इस पर सनी कहती हैं, ‘मुझे पता है आप मुझे कभी कॉल ही नहीं करते हैं। हाय भी नहीं बोलते कुछ भी नहीं।’ सनी लियोनी की बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है और कपिल शर्मा भी शांत रह जाते हैं। इसके बाद कपिल शर्मा मस्ती भरे अंदाज में कहते हैं, ‘मैंने तुम्हारे फोन नंबर का इंतजार करते-करते ही शादी की है।’ कपिल की ये बात सुनने के बाद सभी हंसने लगते हैं।


इसके बाद कपिल मिक्का सिंह पर भी एक जोक मारते हैं। कपिल मिक्का सिंह को सनी लियोनी के साथ देखकर कहते हैं, ‘मैंने पहली बार मिक्का सिंह को दलेर पाजी (दलेर मेहंदी) के साथ देखा था। वो दिन है और आज का दिन है। इसके बाद मैंने कभी इन्हें पाजी के साथ नहीं देखा। हमेशा ही मैं इन्हें लड़कियों के साथ देख रहा हूं।'

कपिल की इस बात पर मिक्का सिंह कहते हैं, ‘बड़े लोगों की सिक्योरिटी फीमेल की होनी चाहिए। ताकि अगर मैं किसी और लड़की के पीछे जाऊं, तो मेरी लड़कियां मुझे बोले ऐसे मत करो।’ मिक्का सिंह के जवाब पर हर किसी की हंसी छूट जाती है। कपिल शर्मा के अपकमिंग एपिसोड का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed