बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने बुधवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आने के बाद आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारों ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इस बीच दूरदर्शन ने भी अभिनेता को अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।
2 of 5
irrfan khan
- फोटो : social media
दरअसल दूरदर्शन ने इरफान खान के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके शो श्रीकांत को फिर से टीवी पर टेलीकास्ट करने का फैसला किया है। दूरदर्शन पर इसे हर दिन दोपहर 3.30 बजे दिखाया जाएगा।इसका निर्देशन प्रवीण निस्कोल ने किया था। इस शो को उस वक्त दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था।
3 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : instagram
बता दें कि टीवी शो श्रीकांत शरत चंद्र चटर्जी के उपन्यास श्रीकांत पर आधारित है। ये शो दूरदर्शन पर 1985-1986 तक प्रसारित हुआ था। टीवी शो में इरफान खान के साथ में फारुख शेख, सुजाता मेहता और मृणाल कुलकर्णी प्रमुख किरदारों में थे।
4 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
याद दिला दें कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के अलावा इरफान खान ने छोटे पर्दे पर भी अपना दमखम दिखाया था। इरफान खान ने श्रीकांत के अलावा चाणक्य, चंद्रकांता, स्पर्श, डर, भारत एक खोज जैसे टीवी शोज में भी अपना जलवा बिखेरा था।
5 of 5
'अंग्रेजी मीडियम'
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इरफान खान की पहली फिल्म सलाम बॉम्बे थी। पहली ही फिल्म में इरफान खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा साबित तक दिया था। वहीं आखिरी बार इरफान खान फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।