सोनी टीवी का रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। शो के जजों से लेकर कंटेस्टेंट्स तक को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों शो की कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। तो वहीं अब जजों को यूजर्स ने फिर से निशाने पर ले लिया है। लेकिन इस बार लोग सिर्फ शो के जजों को ट्रोल ही नहीं कर रहे बल्कि कई मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। दरअसल, पिछले कई दिनों से ये कहा जा रहा है कि शो में लोगों की निजी जीवन की कहानियों को बताकर टीआरपी बढ़ाई जा रही है। शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ और तीनों जज कंटेस्टेंट्स के घर की कहानियों को सुनकर भावुक हो गए। बस फिर क्या था इसी को लेकर शो के जजों को ट्रोल किया जा रहा है।
इंडियन आइडल 12: 'शो को डेली सोप बना दिया है', फादर्स डे स्पेशल एपिसोड देख जजों पर भड़के यूजर्स
शो ‘इंडियन आइडल 12’ को इन दिनों अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और सोनू कक्कड़ जज कर रहे हैं। फादर्स डे स्पेशल एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के पिता भी पहुंचे थे। उनकी निजी जिंदगी की बातें सुनकर तीनों जज भावुक हो गए। अब यूजर्स जजों के रोने को महज ड्रामा करार दे रहे हैं और उनपर मीम्स बनाए जा रहे हैं। यहां देखिए मीम्स...
Jab bhi gaana sune ke liye #IndianIdol Lagata huh tab daily soap dhek ne ko milta hai #IndianIdol audition
#IndianIdol contestants: mein garib hu , meri ek taang nakli hai,mein hockey ka bahot bada player tha... Le @iAmNehaKakkar : pic.twitter.com/huYQ6EaCUN #IndianIdol
Contestant- from last one week I'm eating lauki ki sabji....
Judges:- pic.twitter.com/ezkV35VMD2
For judges and contestants: pic.twitter.com/244WWKwf6s
लोगों का कहना है कि बिना बात रोकर, इमोशनल होकर और फिर जबरदस्ती का माहौल बनाकर शो को एक ड्रामा शो बना दिया है। इसके साथ ही ट्विटर पर मीम्स का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिसमें जजों की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। लोगों ने जजों के रिएक्शन पर जमकर मीम्स बनाए हैं।
मीम्स शेयर करते हुए यूजर्स ने कहा, 'जब भी गाना सुनने के लिए इंडियन आइडल लगाता हूं तो डेली सोप देखने को मिलता है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरा छोटा भाई जो ग्लिसिरीन बनाता है, उससे पूछा जाना चाहिए कि इंडियन आइडल में इसका कितना उपयोग होता है।'
बता दें, पिछले दिनों शो की कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया को भी काफी ट्रोल किया जा रहा था। दर्शकों का कहना है कि शनमुखप्रिया अक्सर पुराने गानों के साथ छेड़छाड़ करती हैं और उसे बिगाड़ देती हैं। इससे पहले बहुत से गानों के लिए शनमुखप्रिया को दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। हाल ही में शनमुखप्रिया ने कहा कि उन पर अच्छा परफॉर्म करने का बहुत दबाव है। शनमुखप्रिया ने कहा कि वो अगले एपिसोड में ये 'मेरा दिल गाना गाने वाली हैं, लेकिन उनके ऊपर कई तरह का तनाव है कि वो ज्यादा अच्छा परफॉर्म करें।