'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) शुरू हो चुका है। इस बार शो में 13 हस्तियों ने शिरकत की है। इस बीच आज हम आपको बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट के बारे में बताएंगे जो शो के दौरान सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से का शिकार हुए। खास बात है सलमान के गुस्से से टीवी की संस्कारी बहू से लेकर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी भी बच नहीं पाए।
सलमान के गुस्से का शिकार हुए 'बिग बॉस' के ये 8 कंटेस्टेंट, 2 को निकलवा दिया था घर से बाहर
गौहर खान और कुशाल टंडन
'बिग बॉस सीजन 7' गौहर खान और कुशाल टंडन हमेशा सलमान खान के निशाने पर रहे। यह दोनों शो में लगातार किसी ना किसी वजह से सलमान खान की डांट खाते दिखाई दिए। यहां तक कि शो में सलमान के ऊपर इल्जाम लगा कि वह भेदभाव कर रहे हैं। हालांकि इस सीजन को गौहर खान ने ही जीता था।
इमाम सिद्दीकी
'बिग बॉस' के अब तक के इतिहास में अगर किसी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा झगड़ालू होने का टैग दिया जाएगा तो वह इमाम सिद्दीकी हैं। इसी वजह से वह सलमान खान के निशाने पर भी रहे। इमाम ने शो के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही वह अपनी हरकतों से घरवालों को इस कदर परेशान कर देते थे कि सामने वाला रो देता था। इमाम 'बिग बॉस' सीजन 6 में नजर आए थे।
स्वामी ओम
'बिग बॉस' सीजन 10 में ओम स्वामी ने बेशर्मी की सारी हदें ही पार कर दी थी। स्वामी ओम ने ना केवल घरवालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि कुछ ऐसी हरकतें भी की जिससे घरवाले बहुत परेशान हो गए थे। यहां तक कि स्वामी ओम को सलमान ने 'बिग बॉस' के घर से निष्कासित भी कर दिया गया था।
प्रियंका जग्गा
प्रियंका जग्गा 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं। स्वामी ओम की तरह तो नहीं लेकिन प्रियंका ने भी घरवालों को शो के दौरान बहुत परेशान किया। प्रियंका को सलमान ने शो से बाहर निकाल दिया था।