'बिग बॉस' के मेकर्स की कोशिश होती है कि ऐसे कंटेस्टेंट शो में आएं जिससे दर्शकों की रुचि बनी रहे। 'बिग बॉस' के लगभग हर सीजन में एलजीबीटी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कंटेस्टेंट हिस्सा लेते रहे हैं। अब जब 'बिग बॉस' 13 शुरू होने वाला है तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कंटेस्टेंट के बारे में।
2 of 8
bobby darling
- फोटो : file photo
बॉबी डार्लिंग
'बिग बॉस' सीजन 1 में बॉबी डार्लिंग ने एलजीबीटी समुदाय को प्रस्तुत किया। विवाद और बॉबी डार्लिंग का चोली दामन का साथ रहा है। बॉबी डार्लिंग 'बिग बॉस' के अलावा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2010 में उन्होंने जेंडर सर्जरी करवाई थी और उसके बाद वो पंकज से बॉबी डार्लिंग बन गईं।
3 of 8
rohit verma
- फोटो : social media
रोहित वर्मा
'बिग बॉस' 3 में फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा शामिल हुए थे। सीजन 3 में रोहित वर्मा और अभिनेता कमाल आर खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा इतना बढ़ गया था कि केआरके ने रोहित के सिर पर बोतल दे मारी थी। 'बिग बॉस' ने इस पर एक्शन लेते हुए केआरके को तुरंत घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
4 of 8
laxmi narayan tripathi
- फोटो : social media
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
'बिग बॉस' सीजन 5 में मशहूर ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट लक्ष्मी ने हिस्सा लिया था। वो शो में एलजीबीटी समुदाय को प्रस्तुत कर रही थीं। 'बिग बॉस' के अलावा लक्ष्मी 'सच का सामना', '10 का दम' और 'राज पिछले जनम का' में हिस्सा ले चुकी हैं।
5 of 8
इमाम सिद्दिकी
- फोटो : file photo
इमाम सिद्दीकी
फैशन स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी ने 'बिग बॉस' सीजन 6 में हिस्सा लिया था। एक एपिसोड में इमाम सिद्दीकी ने शाहरुख खान की सफलता के पीछे खुद का हाथ बताया था। जिसके बाद सलमान ने उनकी क्लास लगा दी थी।