टेलीविजन जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होने अपनी पहले ही शो से दर्शकों का दिल जीत लिया। किसी ने एक शो में लंबे समय तक काम किया और लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई तो कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होने शो न चलने की वजह से बीच में ही शो छोड़ दिया। टेलीविजन जगत एक ऐसी जगह है जिसमें आए दिन नए चेहरे नजर आते हैं। एकता कपूर से लेकर राजन शाही और रश्मि शर्मा जैसे कई निर्माता ऐसे हैं जिन्होने कई नए चेहरों को टेलीविजन पर पहचान दिलाई।
टीवी: जबरदस्त टीआरपी वाले शो को बीच में ही छोड़ गए ये सितारे, दयाबेन का तो आज भी है इंतजार
शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी। इस शो में इन दोनों ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। हालांकि प्रेम की भूमिका निभाने वाले शोएब इब्राहिम ने इस शो को बीच में ही छोड़ दिया था। दूसरी तरफ उनकी पत्नी दीपिका ने इस शो में सात साल तक काम किया और जब शो उन्होने छोड़ा तो शो की टीआरपी पर गहरा असर पड़ा।
रूबीना दिलाइक-विवियन डिसेना
सीरियल शक्ति में हरमन और सौम्या की भूमिका निभाने वाले रूबीना दिलैक और विवियन डिसेना ने भी शो की सफलता के बाद शो को अलविदा कह दिया। हालांकि हरमन उर्फ विवियन ने ये शो छोड़ा और उसके कुछ समय बाद रूबीना ने भी शो में लगातार काम करने से इंकार कर दिया। हालांकि सौम्या बनकर रूबीना की एक बार फिर से इस शो में एंट्री हो चुकी है लेकिन हरमन ने इस शो में वापसी नहीं की, उनकी जगह सीजेन खान इस शो में नजर आ रहे हैं।
हिना खान- करण मेहरा
नैतिक-अक्षरा की जोड़ी टेलीविजन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। नैतिक और अक्षरा बनकर हिना और करण ने कई सालों तक लोगों का दिल जीता। इन दोनों के अनबन की खबरें अक्सर मीडिया में आती थी। हालांकि नैतिक ने सफलता मिलने के बाद ये रिश्ता क्या कहलता है छोड़ दिया। उनके छोड़ने के बाद अक्षरा उर्फ हिना खान ने भी बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए शो को अलविदा कह दिया।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा है। सुशांत सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए। इस शो में वो अंकिता लोखण्डे के साथ नजर आए थे। हालांकि सुशांत ने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें फिल्म ‘काय पो छे’ ऑफर हुई थी। उनके शो छोड़ने के बाद हितेन तेजवानी मानव बनकर आए, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने मानव के रूप में अपनी छाप लोगों के दिलों पर छोड़ दी थी।