फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान की ग्लैमरस तस्वीरें देख भड़के यूजर्स, बोले- 'कुछ तो शर्म करो...'

Sat, 20 Mar 2021 12:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 20 Mar 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan Maldives Vacation: Gets Trolled for Wearing a White Swimsuit, Fans Asked 'Are You a Muslim?'
हिना खान - फोटो : instagram

टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। हिना ने वैकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उन्हें मस्ती करके देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर उनके फैंस और कुछ यूजर्स भड़क गए हैं और जमकर हिना को खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें धर्म के नाम पर धब्बा भी घोषित कर दिया है।

Hina Khan Maldives Vacation: Gets Trolled for Wearing a White Swimsuit, Fans Asked 'Are You a Muslim?'
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन तस्वीरें साझा की हैं। जिसके बाद से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि हिना ने सफेद रंग की बिकिनी पहनी है। जिसे देखकर उनके फैंस भड़क गए हैं और उन्हें कमेंट्स के जरिये उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

Hina Khan Maldives Vacation: Gets Trolled for Wearing a White Swimsuit, Fans Asked 'Are You a Muslim?'
हिना खान - फोटो : instagram

एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'उफ्फ हिना। ऐसा मत करो, तुम मुस्लिम हो यार।' इसके अलावा कई फैंस ने लिखा कि वह मुसलमानों का नाम खराब कर रही हैं, तो किसी ने यहां तक लिखा है कि वह मशहूर होने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ इन विवादों के बीच इस तस्वीर पर कुछ ही घंटों में चार लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Maldives Vacation: Gets Trolled for Wearing a White Swimsuit, Fans Asked 'Are You a Muslim?'
हिना खान, रॉकी जयसवाल - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

बता दें कि हिना खान का मालदीव्स से खास लगाव है। तभी तो फुरसत मिलते ही वो मालदीव के समंदर किनारे छुट्टियां बिताने चल देती हैं। बीते दिनों भी हिना ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ भी उन्होंने कुछ रील वीडियोज शेयर किए थे, जिसमें रात के समय एक रेस्टोरेंट में रॉकी का हाथ पकड़े बैठी थीं।

विज्ञापन
Hina Khan Maldives Vacation: Gets Trolled for Wearing a White Swimsuit, Fans Asked 'Are You a Muslim?'
हिना खान - फोटो : instagram

हिना खान मालदीव के कुरामाठी आइलैंड गई हुई हैं। हाल ही में वो टीवी पर ‘बिग बॉस 14’ में बतौर सीनियर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हिना खान अब फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने खुद इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि वह अब बड़े पर्दे के लिए काम करना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed