फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘तारक मेहता’ के भिड़े उर्फ मंदार चंदवाकर कोविड 19 से हुए संक्रमित, सूंघने की क्षमता हुई खत्म

Sat, 20 Mar 2021 08:17 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Mar 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Mandar Chandwadkar gets diagnosed with COVID 19
मंदार चंदवादकर - फोटो : instagram/mandarchandwadkar

नए साल की शुरुआत के बाद कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई थी। ऐसा लग रहा था कि इससे राहत मिल जाएगी लेकिन बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासकर महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में कोरोना केस की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य सरकार ने संकेत दिए कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लॉकडाउन पर विचार किया जा सकता है। पिछले कुछ दिनों में फिल्मों और टीवी के कई सितारे कोविड 19 की चपेट में आए हैं। सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। अभिनेता मयूर वकानी के बाद अब आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Mandar Chandwadkar gets diagnosed with COVID 19
मंदार चंदवादकर - फोटो : instagram/mandarchandwadkar

मंदार चंदवादकर ने इस खबर की पुष्टि की है कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि उनकी सूंघने की शक्ति खत्म हो गई जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स को इसकी सूचना दी और तुरंत शूटिंग से ब्रेक ले लिया।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Mandar Chandwadkar gets diagnosed with COVID 19
मंदार चंदवादकर - फोटो : instagram/mandarchandwadkar

मंदार ने कहा कि ‘सर्दी जुकाम के मेरे लक्षण खत्म हो गए थे लेकिन पूजा के दौरान मुझे कपूर की गंध नहीं मिल पा रही थी। मुझे लगा कि मैंने सूंघने की क्षमता खो दी है। जिसके बाद मैंने कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया। टेस्ट के बाद मैंने तुरंत तारक मेहता की टीम को इस बारे में बता दिया कि जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता मैं शूटिंग से दूर रहूंगा। मैं सारे नियमों का पालन कर रहा हूं और घर पर ही क्वारंटीन में हूं।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Mandar Chandwadkar gets diagnosed with COVID 19
मंदार चंदवादकर - फोटो : instagram/mandarchandwadkar

मंदार ने बताया कि ‘मैंने सोनालिका और पलक से कहा कि वे अपना टेस्ट करा लें। ऋषि और शो के एक असिस्टेंट डायरेक्टर को सर्दी जुकाम था। मैंने उन्हें टेस्ट कराने के लिए कहा था। अच्छी बात है कि उनका टेस्ट निगेटिव आया है।‘ बता दें कि सोनालिका जोशी शो में मंदार की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल निभाती हैं और पलक सिधवानी मंदार की बेटी के किरदार में हैं। इन दोनों ने भी टेस्ट कराया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Mandar Chandwadkar gets diagnosed with COVID 19
मयूर वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम

तारक मेहता के निर्माता असित मोदी की चिंताएं बढ़ सकती हैं क्योंकि इन दिनों शो का ट्रैक भिड़े के इर्द गिर्द ही दिखाया जा रहा है। ऐसे में अब मेकर्स को कहानी में बदलाव करना पड़ेगा। इसके अलावा सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी भी कोरोना से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed