{"_id":"6aa3fd50e2b62b643c05a30e","slug":"neena-gupta-on-body-shaming-and-intrusive-questions-tell-them-i-am-pregnant-2026-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीना गुप्ता: 'कह दो मैं प्रेग्नेंट हूं', जब बॉडी शेमिंग और सवालों से परेशान हुईं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीना गुप्ता: 'कह दो मैं प्रेग्नेंट हूं', जब बॉडी शेमिंग और सवालों से परेशान हुईं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब
Fri, 11 Sep 2026 06:39 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:39 PM IST
सार
Neena Gupta: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीना से पूछा गया कि जब लोग उनसे उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल करते हैं तो वह कैसे रिएक्ट करती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जो उनके बेबाक अंदाज को दिखाता है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
नीना गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीना गुप्ता अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर बिना किसी झिझक के अपनी राय सामने रखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने उन दिए गए बयानों पर खुलकर बात की है।
वजन और प्रेग्नेंसी को लेकर भी झेल चुकी हैं सवाल
न्यूज 18 से बातचीत के दौरान नीना से पूछा गया कि अगर कोई उनसे पूछे कि वह शादी कब कर रही हैं तो उनका क्या जवाब होगा। इस पर उन्होंने कहा, 'तुम्हारे बाप का नहीं खाती। तुम्हें क्या परेशानी है? तुम्हारी शादी हुई है या नहीं?' नीना ने साफ कर दिया कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी को लेकर इस तरह के सवाल बिल्कुल पसंद नहीं हैं।
नीना गुप्ता ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार अपने वजन को लेकर भी लोगों की बातों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार साड़ी पहनने के दौरान कमर के पास कपड़ा थोड़ा ज्यादा इकट्ठा हो गया था। इसके बाद लोगों ने उनके शरीर को देखकर तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं।
विज्ञापन
नीना ने बताया कि लोग उनके वजन को लेकर सवाल करने लगे और यहां तक पूछने लगे कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं। उस समय नीना की उम्र करीब 60 साल थी। लोगों के इस तरह के सवालों से वह काफी परेशान हो गई थीं।

- फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
कह दो मैं प्रेग्नेंट हूं
नीना ने बताया कि लगातार सवाल किए जाने से परेशान होकर उन्होंने अपनी टीम से कह दिया था कि अगर कोई पूछे तो कह देना कि मैं प्रेग्नेंट हूं। उनका मानना है कि इस तरह के सवालों का सामना करने के लिए कभी-कभी सामने वाले को उसी अंदाज में जवाब देना जरूरी है।
नीना अब दूसरों को भी सलाह देती हैं कि अगर कोई उनके शरीर या वजन को लेकर उन्हें शर्मिंदा करने की कोशिश करे तो वे मजाक में कह सकते हैं कि 'हां, मैं प्रेग्नेंट हूं।' उनके मुताबिक, इससे सामने वाले को समझ आ जाएगा कि किसी के शरीर और निजी जिंदगी को लेकर सवाल करना सही नहीं है।

- फोटो : यूट्यूब
'चुंबक' में नजर आएंगी नीना गुप्ता
ये भी पढ़ें- Last Man in Tower review: मनोज बाजपेयी ने जीता दिल, झकझोर देगी घर-रिश्ते और उसूलों की लड़ाई; कैसी है फिल्म?
- वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'चुंबक' को लेकर चर्चा में हैं।
- यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इसे खिचड़ी जैसे पॉपुलर शोज के मेकर्स ने बनाया है।
- 'चुंबक' की कहानी मुंबई की एक चहल-पहल वाली कॉलोनी की है, जहां पांच परिवार एक-दूसरे के काफी करीब रहते हैं।
- सीरीज में नीना गुप्ता के अलावा सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी, देवेन भोजानी, सुमीत राघवन, देलनाज ईरानी और अमायरा दस्तूर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।