टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री के एक पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया है। हिना खान ने जब से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोखेबाजी को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री की लव लाइफ में कुछ गड़बड़ चल रही है। ऐसे में हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के ब्रेकअप होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Hina Khan: हिना खान को 13 साल बाद मिला प्यार में धोखा? एक्ट्रेस के पोस्ट ने दिया रॉकी संग ब्रेकअप का हिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने धोखे का जिक्र किया है। हिना ने लिखा, धोखा ही एक ऐसा सच है जिसे कभी नहीं बदला जा सकता। इसके बाद दूसरी स्टोरी पर हिना ने रिलेशनशिप को लेकर बात लिखी कि जिसने आपको धोखा दिया उस पर कभी अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ करना न भूलें। कभी कभी एक अच्छा दिल बुरी चीजों को नहीं देखता है।
Honey Singh: तलाक के बाद इस मॉडल पर आया हनी सिंह का दिल, इवेंट में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे आए नजर, वीडियो वायरल

हिना की इन दो पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया कि कहीं अभिनेत्री अपनी लव लाइफ की बात तो नहीं कर रही हैं और उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि हिना खान की ये स्टोरी अब हट गई हैं, लेकिन उनके पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। कुछ फैंस अभिनेत्री को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ को लग रहा है कि हिना ने ऐसे ही इन स्टोरी को लगाया है। वहीं, कुछ इसे प्रमोशनल स्ट्रैटिजी बता रहे हैं।
TMKOC: ‘टप्पू’ ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कहा अलविदा, पोस्ट साझा कर राज अनादकट बोले- मैं वापस आऊंगा...
बता दें कि हिना खान और रॉकी कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2009 में दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों साथ हैं और हिना खान के बिग बॉस के घर में रहने के दौरान ही दोनों का रिश्ता सभी के सामने ऑफिशियल हुआ था। वहीं, अब 13 साल बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। हालांकि अभी ये सिर्फ अफवाह ही है और किसी ने भी इस बारे में कोई बात नहीं की है।
Bigg Boss 16: बाथरूम में नहा रही थीं सौंदर्या, अचानक शालीन भनोट ने खोल दिया दरवाजा