फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   418 Hindi Trailer Prashanth Neel Horror Thriller Promises Chilling Story Film To Release On October 23

418 ट्रेलर: 'उस कमरे में रहती है वो...', रोंगटे खड़े कर देगी हॉरर थ्रिलर फिल्म, जानें कब होगी रिलीज?

Mon, 05 Oct 2026 06:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 05 Oct 2026 06:42 PM IST
सार

418 Movie: निर्देशक प्रशांत नील की आने वाली हॉरर थ्रिलर फिल्म '418' का आज हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए क्या है ट्रेलर में खास और कब रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन
418 Hindi Trailer Prashanth Neel Horror Thriller Promises Chilling Story Film To Release On October 23
फिल्म 418 - फोटो : इंस्टाग्राम @mythriofficial

विस्तार

प्रशांत नील की ओर से पेश की गई हॉरर थ्रिलर फिल्म '418' का ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। फिल्म को दो बार पोस्टपोन किया जा चुका है। अब मेकर्स की ओर से ट्रेलर और फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म। 
विज्ञापन


क्या है ट्रेलर में खास? 
ट्रेलर की शुरुआत एक बिल्डिंग से होती है, जिसके रूम नंबर 418 में देविका की आत्मा रहती है, जो किसी को भी उस बिल्डिंग में ठहरने नहीं देती। खासकर लड़कियों को। ट्रेलर में एक डायलॉग है, जिसमें कहा जाता है कि जो भी लड़की उस बिल्डिंग में जाती है, वो कभी वापस नहीं आती।
विज्ञापन


ट्रेलर के कई सीन्स में देविका लोगों को काफी दर्दनाक तरीके से मारती दिखती हैं। ये आत्मा बिल्डिंग में रहने वाले एक लड़के को काफी परेशान करती है। लेकिन कौन है ये देविका? क्या है इसकी कहानी और क्यों वो लोगों को बेरहमी से मार रही है? इसके बारे में ज्यादा जानकारी ट्रेलर देखने पर नहीं मिलती है। अब फिल्म आने के बाद ही ये गुत्थियां सुलझ पाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

418 Hindi Trailer Prashanth Neel Horror Thriller Promises Chilling Story Film To Release On October 23
फिल्म 418 - फोटो : इंस्टाग्राम @mythriofficial
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में चैत्रा आचार, सूर्या राज, चरण लक्करजू, प्रीति पगाडाला और शशांक पाटिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में चैत्रा आचार ने देविका का किरदार निभाया है। ट्रेलर में वह सबसे ज्यादा ध्यान खींचती हैं।

ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह: सिंगर के अब तक के सबसे बड़े इंडिया टूर का एलान, इन शहरों में करेंगे परफॉर्म; जानें सारी डिटेल्स

देविका के किरदार में चैत्रा का बदलाव फिल्म के सबसे डरावने पलों में से एक नजर आता है। ट्रेलर में उनके किरदार की झलक देखकर फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।

418 Hindi Trailer Prashanth Neel Horror Thriller Promises Chilling Story Film To Release On October 23
फिल्म 418 - फोटो : इंस्टाग्राम @mythriofficial
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • '418' से कीर्तन नागगौड़ा बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
  • फिल्म का तेलुगु ट्रेलर पहले ही 11 सितंबर को रिलीज हो चुका था।
  • इसके बाद सोमवार यानी 5 अक्टूबर को फिल्म के हिंदी, तमिल और कन्नड़ ट्रेलर भी रिलीज कर दिए गए हैं। 
  • यह हॉरर थ्रिलर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
देखें ट्रेलर- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed