फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honey singh finds love again after divorce spotted holding hand of girlfriend tina thadani in an event

Honey Singh: तलाक के बाद इस मॉडल पर आया हनी सिंह का दिल, इवेंट में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे आए नजर, वीडियो वायरल

Wed, 07 Dec 2022 09:54 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 07 Dec 2022 09:54 AM IST
सार

हनी सिंह दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ पहुंचे। जहां वह उनका हाथ थामे नजर आए। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Honey singh finds love again after divorce spotted holding hand of girlfriend tina thadani in an event
हनी सिंह लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/yoyohoneysingh

विस्तार

रैपर हनी सिंह अक्सर ही अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी लेडी लव को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हनी सिंह की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। शालिनी तलवार से तलाक के बाद रैपर का दिल मॉडल टीना ठडानी पर आया है। हाल ही में एक इवेंट में हनी सिंह को उनकी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। इवेंट में हनी टीना का हाथ थामे नजर आए। सोशल मीडिया पर हनी सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, हनी सिंह को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ स्पॉट किया गया। यहां वह सबके सामने वह टीना का हाथ थामे नजर आए। दोनों पब्लिकली पहली बार साथ नजर आए, ऐसे में लग रहा है कि सिंगर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इस दौरान हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में हैंडसम लगे, तो टीना ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं। टीना के हाथ में यूजर्स ने एक महंगे ब्रांड का पर्स देखा, जिसकी कीमत 2.5 लाख बताई जा रही है।

TMKOC: ‘टप्पू’ ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कहा अलविदा, पोस्ट साझा कर राज अनादकट बोले- मैं वापस आऊंगा...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हनी सिंह और टीना ठडानी के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह भाई आपके ही मजे हैं, काफी खुश हूं कि आप खशु हैं, नई गर्लफ्रेंड के लिए मुबारक।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाइफ सही बोल रही थी, आपकी गर्लफ्रेंड है।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'तभी तलाक हुआ क्योंकि नई गर्लफ्रेंड से मिलवाना था।' इसके अलावा हनी सिंह को फिर से पुराने अवतार में देख फैंस खुश भी हो रहे हैं कि अब वह गुड शेप में वापस आ गए हैं।

Box Office Report: थम रही 'एन एक्शन हीरो' की रफ्तार, 'दृश्यम' 2 के आगे 'भेड़िया' भी हुई पस्त

विज्ञापन

Honey singh finds love again after divorce spotted holding hand of girlfriend tina thadani in an event
पेरिस का ट्रिप गाना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हनी सिंह के साथ नजर आई रहीं मॉडल को टीना ठडानी कहा जा रहा है, जो उनके साथ 'पेरिस का ट्रिप' गाने में नजर आई थीं। वहीं, हनी सिंह का शालिनी तलवार से 2022 में तलाक फाइनल हुआ है। शालिनी ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की और मोशनली और मेंटली बुरी तरह तोड़ा। साथ ही धोखा देना और पैसों का फ्रॉड करने की बात भी कही। वहीं, हनी सिंह ने इन सभी आरोप को गलत बताया था।

Sargun-Ravi Dubey: लाइव शो में रवि ने सरगुन को किया था प्रपोज, पहले ही गिफ्ट से कर दिया था एक्ट्रेस को हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed