{"_id":"5ce973a3bdec22076649660c","slug":"dilip-joshi-birthday-special-know-the-real-life-to-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-star-cast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टारकास्ट असली जिंदगी में देखिए लगती है कैसी?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टारकास्ट असली जिंदगी में देखिए लगती है कैसी?
Sun, 26 May 2019 12:06 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 26 May 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
- फोटो : file photo
छोटे पर्दे के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर दिलीप जोशी का जन्मदिन 26 मई को होता है। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में काम किया है, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के किरदार से उन्हें अलग पहचान मिली है। 11 साल से यह शो लोगों को हंसा रहा है। खास बात यह है कि यह शो दर्शकों के दिलों में इस कदर उतर गया है कि जेठालाल और दयाबेन तो मानों उनके घर से सदस्य ही बन गए हैं। तो चलिए आज हम आपको दिलीप जोशी के जन्मदिन के मौके पर तारक मेहता के सदस्यों की असली जिंदगी के बारे में बताते हैं। इसके साथ ही बताते हैं कि रियल लाइफ में उनके पति या फिर पत्नियां कौन हैं।
Trending Videos
Dilip Joshi
- फोटो : social media
जेठालाल (दिलीप जोशी)
जेठालाल का हंसमुख स्वभाव किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में उनकी पत्नी का किरदार दयाबेन निभा रही हैं लेकिन असल में उनकी पत्नी का नाम जयमाला है। वहीं उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है।

Disha Vakani
- फोटो : file photo
दयाबेन (दिशा वकानी)
दिशा वकानी बीते एक साल से शो में नजर नहीं आ रही हैं। मैटरनिटी लीव के बाद से दिशा का शो पर वापसी के लिए इंतजार किया जा रहा था। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी जगह नई दयाबेन की तलाश की जा रही है। सीरियल की बात करें तो दिशा इसमें जेठालाल की पत्नी का किरदार निभा रही थीं। असल में उनके पति का नाम मयूर पंड्या है। दिशा ने मयूर से साल 2015 में शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है।

Amit Bhatt
- फोटो : file photo
चंपक चाचा (अमित भट्ट)
शो में चंपक चाचा का किरदार निभाने वाले एक्टर का असली नाम अमित भट्ट है। अमित भट्ट महज 46 साल के हैं लेकिन सीरियल में वह दोगुनी उम्र का किरदार निभा रहे हैं। सीरियल में बाबू जी बने हैं। असल में वह शादीशुदा है और उनके 2 बच्चे हैं।

Shyamlal
- फोटो : twitter
पोपटलाल (श्याम पाठक)
पोपटलाल शो में पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं। असल जिंदगी में पोपट लाल शादीशुदा हैं। पोपट लाल की शादी बचपन की दोस्त रश्मी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।
पोपटलाल शो में पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं। असल जिंदगी में पोपट लाल शादीशुदा हैं। पोपट लाल की शादी बचपन की दोस्त रश्मी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।